फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों में अंडा लगाने से क्या होता है ? हर किसी को जानने चाहिए इसके फायदे और नुकसान

Thu, 28 Nov 2024 11:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंडे में प्रोटीन, बायोटिन, और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं। हालांकि, इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं, जिसके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 7
बालों में अंडा लगाने से क्या होता है ? - फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: लंबे, घने और चमकदार बालों के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी कई हेयर केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। हेयर केयर ट्रीटमेंट के साथ-साथ लोग बाजारों में मिलने वाले प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते हैं, जिनसे बालों को काफी लाभ पहुंचता है। बहुत से लोगों को ये चीजें सूट नहीं करती हैं, ऐसे में वो लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। इन्हीं नुस्खों में शामिल है बालों पर अंडा इस्तेमाल करना।

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि अंडा लगाने से बालों को काफी लाभ मिलता है। अंडा विटामिन ई से भरपूर होता है और इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल के जितने फायदे हैं, उतने नुकसान भी हैं। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
बालों को पोषण देना - फोटो : Adobe stock
बालों को पोषण देना 

यदि आप बालों को पोषण देना चाहते हैं तो अंडे का इस्तेमाल करें। अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और टूटने से बचाता है।
विज्ञापन

3 of 7
बाल होते हैं चमकदार - फोटो : Adobe stock
बाल होते हैं चमकदार

अंडे का उपयोग करने से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। ऐसे में यदि आप बालों में कंडीशनिंग चाहते हैं, तो अंडे का इस्तेमाल करें। इससे बाल काफी चमकदार बनते हैं। 

4 of 7
डैंड्रफ होगा कम - फोटो : Adobe stock
डैंड्रफ होगा कम

अंडे में मौजूद एंजाइम्स बालों की जड़ों से डेड स्किन हटाने में मदद करते हैं, जिससे रूसी कम होती है। ऐसे में आप हफ्ते में दो बार अंडे का इस्तेमाल बालों में कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
बालों में गंध - फोटो : Adobe stock
बालों में गंध

लाभ के बाद अब बात करते हैं अंडे के होने वाले नुकसानों की तो अंडा लगाने के बाद बालों में अजीब गंध रह सकती है, जिसे धोने में मुश्किल हो सकती है। ये गंध कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। 
विज्ञापन

6 of 7
एलर्जी - फोटो : Adobe stock
एलर्जी

बहुत से लोगों कों को अंडे से एलर्जी होती है, जिससे स्कैल्प पर खुजली, जलन, या रैशेज हो सकती हैं। ऐसे में यदि आप अंडे का इस्तेमाल करते हैं और सिर पर थोड़ी सी भी खुजली होती है तो तत्काल ही इसे धो लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अत्याधिक ऑयली बाल - फोटो : Adobe stock
अत्याधिक ऑयली बाल

यदि आपके बाल तैलीय हैं, तो आपको अंडे के इस्तेमाल से बचना चाहिए। तैलीय बालों में अंडा लगाने से बाल और अधिक तैलीय हो सकते हैं। इससे बालों में गंदगी भी जमा होने लगती है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें