फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Groom Skin Care: शादी से पहले होने वाले दूल्हे को ऐसे रखना चाहिए अपनी त्वचा का ध्यान

Thu, 28 Nov 2024 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है, और दूल्हे के लिए भी यह मौका यादगार होना चाहिए। ऐसे में यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं जो दूल्हे शादी से पहले अपनी त्वचा की देखभाल के लिए अपना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शादी से पहले होने वाले दूल्हे को ऐसे रखना चाहिए अपनी त्वचा का ध्यान - फोटो : instagram-Sonakshi Sinha
Groom Skin Care: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में जगह-जगह शहनाई की धुन सुनाई दे रही है। घरों में ढोलकें बज रही हैं और लोग शादी की तैयारियों में जुटे हैं। जिन लड़कियों की शादी होती है, वो महीनों पहले से ही अपनी शादी की तैयारियों में जुट जाती हैं। इसके लिए कई-कई महीनों पहले से ही स्किन केयर ट्रीटमेंट लेना शुरू कर देती हैं, ताकि शादी के दिन वो प्यारी दिखें।

ऐसे में हम आपको ये सलाह देने जा रहे हैं कि दुल्हन की तरह होने वाले दूल्हे को भी पहले से ही अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए। दूल्हे के स्किन केयर के लिए हम यहां आपको कुछ टिप्स भी देने जा रहे हैं कि कैसे वो अपनी त्वचा का ध्यान पहले से ही रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
त्वचा की सफाई करें - फोटो : iStock
त्वचा की सफाई करें 

शादी के पहले अगर आप हर दिन में दो बार चेहरा धोएंगे तो आपके चेहरे की गंदगी अंदर से साफ हो जाएगी लड़के तो ज्यादातर बाहर ही रहते हैं। ऐसे में गंदगी, ऑयल और पसीने से त्वचा को साफ रखने के लिए नियमित सफाई जरूरी है।  
   
विज्ञापन

3 of 6
स्क्रबिंग करें - फोटो : iStock
स्क्रबिंग करें

यदि आपकी शादी होने वाली है तो हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रब का इस्तेमाल करें ताकि डेड स्किन सेल्स हट जाएं। इससे त्वचा चमकदार और फ्रेश दिखती है। स्क्रब करते समय अपनी स्किन टाइप का ध्यान अवश्य रखें। 
   

4 of 6
मॉइस्चराइजर लगाएं - फोटो : Adobe stock
मॉइस्चराइजर लगाएं

त्वचा पर नमी बनाए रखने के लिए अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। खासतौर पर अब जब सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है तब तो आपको त्वचा पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें - फोटो : iStock
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

भले ही सर्दियां शुरू हो गई हैं, लेकिन फिर भी घर से बाहर निकलने से 20-30 मिनट पहले एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन लगाएं। ये आपको टैनिंग और यूवी किरणों से बचाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फेशियल कराएं - फोटो : instagram
फेशियल कराएं

लड़कियों की तरह होने वाले दुल्हों को भी शादी से 1-2 महीने पहले फेशियल शुरू कर देना चाहिए। इसके साथ ही अपनी त्वचा को चमकदार बनाने के लिए क्लींजिंग, मसाज और मास्क का सही इस्तेमाल करें।  

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें