फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: ये तीन आदते छोड़ दीं तो आपके बालों को लंबा होने से कोई नहीं रोक पाएगा

Tue, 25 Nov 2025 12:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Care Tips: अगर आपके बाल भी बढ़ नहीं रहे हैं तो ये तीन आदतें आज ही छोड़ दें। जाने-अनजाने में इन्हीं तीन आदतों की वजह से बालों में दिक्कतें बढ़ने लगती है।
विज्ञापन
1 of 7
ये तीन आदते छोड़ दीं तो आपके बालों को लंबा होने से कोई नहीं रोक पाएगा - फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे और घने रहें, लेकिन कई बार सही देखभाल के बावजूद बाल धीरे-धीरे बढ़ते हैं या कमजोर हो जाते हैं। इसके पीछे अक्सर रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें होती हैं, जिन्हें हम अनजाने में अपनाते हैं। ये आदतें बालों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं और उनकी ग्रोथ को रोक सकती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल तेजी से बढ़ें, घने और चमकदार बने रहें, तो सबसे पहले इन आदतों को छोड़ना जरूरी है। आज हम आपको तीन ऐसी आम आदतें बताएंगे जो बालों की सेहत के लिए हानिकारक हैं और इन्हें छोड़कर आप बालों की ग्रोथ को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बहुत अधिक हीट स्टाइलिंग - फोटो : Adobe stock
1. बहुत अधिक हीट स्टाइलिंग

बालों को बार-बार हीट स्टाइलिंग टूल्स जैसे हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल करना उनके लिए नुकसानदेह होता है। इनकी गर्मी बालों की नेचुरल नमी और प्रोटीन को नुकसान पहुंचाती है, जिससे बाल रूखे, कमजोर और टूटने वाले बन जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
बहुत अधिक हीट स्टाइलिंग - फोटो : Adobe stock
समय के साथ, दोमुंहे बाल भी बढ़ने लगते हैं। इसे रोकने के लिए कोशिश करें कि हीट स्टाइलिंग कम से कम इस्तेमाल करें। अगर इस्तेमाल करना ही पड़े, तो हमेशा हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का प्रयोग करें और लो-हिट सेटिंग पर टूल का इस्तेमाल करें।

 

4 of 7
गलत शैंपू और केमिकल्स - फोटो : Adobe stock
2. गलत शैंपू और केमिकल्स का इस्तेमाल

सुल्फेट और पैराबेन युक्त शैम्पू बालों की नमी और प्राकृतिक तेलों को खत्म कर देते हैं। इसके अलावा बार-बार केमिकल ट्रीटमेंट जैसे रंगाई, पर्म या स्ट्रेटनिंग बालों की जड़ों को कमजोर करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
गलत शैंपू और केमिकल्स - फोटो : Adobe stock
कमजोर जड़ें बालों के टूटने, गिरने और ग्रोथ धीमी होने का कारण बनती हैं। इसे सुधारने के लिए सल्फेट-फ्री और नैचुरल इंग्रीडिएंट्स वाले शैम्पू का इस्तेमाल करें और केमिकल ट्रीटमेंट के बीच समय अंतराल रखें।

 
विज्ञापन

6 of 7
गीले बालों को जोर से कंघी या ब्रश करना - फोटो : freepik
3. गीले बालों को जोर से कंघी या ब्रश करना

गीले बाल बहुत नाजुक होते हैं और इस समय ज्यादा दबाव डालने पर टूट सकते हैं। अक्सर लोग गीले बालों में कंघी करने या रगड़ने से दोमुंहे और कमजोर बाल बना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गीले बालों को जोर से कंघी या ब्रश करना - फोटो : adobe stock
इसे रोकने के लिए गीले बालों को हल्के हाथों से अलग करें, चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें और केवल नर्म स्ट्रोक में बालों को सँवारें। इससे बाल टूटने से बचेंगे और लंबाई और घनत्व बनाए रखने में मदद मिलेगी।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें