फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Egg Mask: सिर्फ बालों के लिए नहीं, चेहरे पर भी कमाल करता है अंडा; यहां जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Tue, 25 Nov 2025 08:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Egg Mask Benefits For Face : बालों पर तो सब अंडा लगाते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि अंडा चेहरे पर भी लगाया जाता है। ऐसे में हम आपको चेहरे पर अंडा लगानेे का तरीका और फायदे बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
सिर्फ बालों के लिए नहीं, चेहरे पर भी कमाल करता है अंडा - फोटो : अमर उजाला
Egg Mask Benefits For Face : चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग तरह–तरह बाजार में आजकल तरह-तरह की क्रीमें आती हैं। पर, ज्यादातर लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, क्योंकि इनमें किसी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा नहीं होता है। अगर आप भी कोई ऐसा घरेलू नुस्खे की तलाश में हैं तो इन्हीं में से एक नुस्खा है चेहरे पर अंडा लगाना, जो आजकल सोशल मीडिया और ब्यूटी रूटीन में काफी ट्रेंड कर रहा है।

दरअसल, अंडे में पाए जाने वाले प्रोटीन, विटामिन A, B और अमीनो एसिड त्वचा को प्राकृतिक रूप से पोषण देने का काम करते हैं। जिसके चलते आपकी त्वचा धीरे-धीरे सॉफ्ट बनने लगती है। हालांकि अंडा चेहरे के लिए लाभदायक माना जाता है, लेकिन इसे लगाने से पहले सावधानी भी जरूरी है, क्योंकि कच्चे अंडे में इंफेक्शन का जोखिम हो सकता है।

ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि चेहरे पर अंडा लगाने का सही तरीका, इसके फायदे और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपकी त्वचा सुरक्षित और ग्लोइंग बनी रहे।
विज्ञापन

2 of 6
क्या है सही तरीका - फोटो : istock
 
क्या है सही तरीका

चेहरे पर अंडे को लगाने के लिए सबसे पहले तो अंडे का सफेद भाग अलग करें। ध्यान रखें कि इसमें अंडे का पीला वाला भाग न लें। सिर्फ सफेद वाले भाग को ही चेहरे पर लगाया जाता है। अंडे के सफेद वाले भाग को लेकर इसे अच्छी तरह से फेंट लें।

 
विज्ञापन

3 of 6
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें अप्लाई

अब बारी आती है इसे सही से अप्लाई करने की तो उसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को साफ कर लें। अब ब्रश या कॉटन की मदद से पतली लेयर लगाएं।

4 of 6
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
इसके बाद इसे 10–12 मिनट सूखने दें। झब चेहरे पर लगा अंडा सूखने लगे तो अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। चेहरा धोने के बाद आखिर में अपने चेहरे पर टोनर और हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।

 
विज्ञापन

5 of 6
बरतें ये सावधानी
बरतें ये सावधानी
 
संवेदनशील त्वचा, एलर्जी या एक्ने होने पर पहले पैच टेस्ट करें। कच्चे अंडे में बैक्टीरिया (जैसे सलमोनेला) का जोखिम होता है, इसलिए बहुत बार उपयोग न करें और तुरंत धुलें। अगर कुछ भी दिक्कत हो रही है तो तत्काल चेहरे को साफ करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंडा लगाने के फायदे - फोटो : Adobe stock
अंडा लगाने के फायदे
  •  त्वचा को टाइट और फर्म बनाता है
  • पोर्स को कम दिखाता है
  •  एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल
  •  त्वचा में प्रोटीन की भरपूर मात्रा
  •  नेचुरल ग्लो बढ़ाता है
  •  डेड स्किन हटाने में मदद
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें