फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: करते हैं हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें

Sun, 23 Jun 2024 04:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बालों में हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। ऐसा नही करने पर बाल झड़ने की समस्या सामने आ सकती है।  
विज्ञापन
1 of 5
हेयर कंडीशनर इस्तेमाल करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
Hair Care Tips: गर्मी के मौसम में शरीर में कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। जिस तरह से गमी में शरीर पर घमौरियां, मुहांसे और कई तरह की परेशानियां होती हैं, ठीक उसी तरह से इस मौसम में बाल भी काफी चिपचिपे होने लगते हैं। अगर बालों का ध्यान न रखा जाए तो बाल झड़ने भी लगते हैं। ऐसे में हेयर केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी होता है।

बालों का ध्यान रखने के लिए हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर लड़कियां ही करती हैं। वैसे तो लंबे बालों को सिल्की और शाइनी बनाने में कंडीशनर मदद करता है लेकिन अगर इसका इस्तेमाल सही तरह से न किया जाए तो इससे बाल झड़ने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान आपको हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते वक्त रखना है। 
विज्ञापन

2 of 5
हेयर कंडीशनर इस्तेमाल करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
स्कैल्प पर न लगाएं 

कंडीशनर का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि अगर आप इसे स्कैल्प पर लगाएंगे तो इससे बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में कंडीशनर का इस्तेमाल सिर्फ स्कैल्प से 10 सेंटीमीटर की दूरी पर ही करें, ताकि ये जड़ों से दूर रहें। 
विज्ञापन

3 of 5
हेयर कंडीशनर इस्तेमाल करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

समय का रखें ध्यान

अगर बालों को कंडीशनर लगाने के बाद तुरंत धो देंगे तो इससे आपके बालों पर कोई असर नहीं दिखेगा। ऐसे में कंडीशनर को हमेशा दो मिनट तक लगाएं। ध्यान रखें कि अगर आप ज्यादा समय के लिए कंडीशनर का इस्तेंमाल करेंगे तो इससे भी बाल झड़ने की समस्या सामने आ सकती है। 
 

4 of 5
हेयर कंडीशनर इस्तेमाल करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
बालों के हिसाब से लें कंडीशनर

बहुत से लोगों को लगता है कि अगर वो ज्यादा कंडीशनर लगा लेंगे तो इससे बाल जल्दी शाइनी हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। ज्यादा कंडीशनर लगाने से सिर्फ बाल बेजान होते हैं। इसलिए हमेशा अपने बालों के हिसाब से ही इसका इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेयर कंडीशनर इस्तेमाल करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

हेयर टाइप का रखें ध्यान

हेयर कंडीशनर खरीदते वक्त हमेशा अपने हेयर टाइप का ध्यान रखें। ऐसा न करने पर ये आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में हमेशा नेचुलर चीजों से बना कंडीशनर ही इस्तेमाल करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें