Hair Care Myths and Facts: अक्सर आपने घर पर किसी न किसी को ये कहते सुना होगा कि चोटी को कसकर बांधों, इससे बाल लंबे होंगे। इस बात की सच्चाई का पता आज हम लगाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
चोटी गूंथो, बाल बढ़ेंगे! क्या ये सिर्फ एक मिथ है?
- फोटो : Adobe stock
Hair Care Myths and Facts: बालों को लेकर तरह-तरह की धारणाएं फैली हुई हैं। जैसे कि अगर बालों में नजर लग जाए तो बाल झड़ने लगते हैं, यदि बाल खुले रखे तो बाल टूटने लगते हैं। इसके अलावा सबसे बड़ी धारणा ये है कि अगर बालों की लंबाई बढ़ानी है तो कस कर चोटी करना जरूरी है।
जी हां, आपने भी अपने घर की बड़ी महिलाओं को ऐसा कहते अवश्य सुना होगा कि चोटी कस के बांधों, नहीं तो बाल झड़ना शुरू हो जाएंगे। ऐसे में बहुत सी महिलाएं और लड़कियां अपने बालों में टाइट गूंथ कर चोटी बनाती हैं। पर, क्या आप इसके पीछे की सच्चाई जानती हैं। अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। हम यहां आपको बताएंगे कि चोटी बांधने से आपके बाल लंबे होंगे या नहीं... हम ये भी बताएंगे कि इसका आपके बालों पर क्या प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
2 of 6
जानें क्या है असली सच
- फोटो : instagram
जानें क्या है असली सच
पहले जान लेते हैं कि क्या गूंथकर चोटी करने से सच में बाल लंबे होते हैं या नहीं। दरअसल, चोटी गूंथने से बाल सीधे तौर पर लंबे नहीं होते, क्योंकि बालों की लंबाई उनके रोम से निकलने की दर पर निर्भर करती है। जोकि पूरी तरह से आपके हार्मोन्स और पोषण पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
3 of 6
जानें क्या है असली सच
- फोटो : instagram
अत: चोटी गूंथने से आपके बाल लंबे नहीं होते, बस इसकी वजह से आपके बाल सुरक्षित रहते हैं। यहां इस लेख में हम आपको चोटी गूंथने के फायदे और गलत तरह से चोटी करने के नुकसान भी बताएंगे, ताकि आपको हर डिटेल मिल सके।
4 of 6
चोटी गूंथने के फायदे
- फोटो : Adobe stock
चोटी गूंथने के फायदे
अगर आप गूंथकर चोटी बांधेंगी तो आप आपके कम उलझेंगे, जिस कारण बालों के झड़ने की संभावना काफी कम हो जाती है। वहीं अगर आप बालों को खुला रखते हैं तो आप आपस में उलझते अवश्य हैं, जिस कारण बाल उलझकर टूटते हैं। इसके साथ-साथ चोटी गूंथने से बालों का घर्षण कम हो जाता है। जिस कारण फ्रिजीनेस और स्प्लिट एंड्स से बचाव होता है।
विज्ञापन
5 of 6
गलत तरह से चोटी गूंथने के नुकसान
- फोटो : freepik
गलत तरह से चोटी गूंथने के नुकसान
वहीं आपके लिए अब ये भी जानना जरूरी है कि गलत तरह से चोटी करने के नुकसान क्या हैं। हमेशा ध्यान रखें कि बहुत कसकर चोटी बांधने से ट्रैक्शन एलोपेसिया हो सकता है, जिससे बाल झड़ सकते हैं। इसके अलावा अगर आप गीले बालों में चोटी बांधते हैं तो भी आपके बाल तेजी से उलझ कर झड़ने लते हैं। इससे इससे भी बचकर रहें।
बालों की लंबाई बढ़ाने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
बालों की लंबाई बढ़ाने का तरीका
यदि आप अपने बालों बढ़ाना चाहते हैं तो चोटी बनाने की बजाय उनके पोषण पर ध्यान दें। इसके लिए हफ्ते में कम से कम दो बार स्कैल्प पर तेल मसाल करें। इसके साथ-साथ हेयर मास्क का इस्तेमाल करें, ताकि आपके बालों को पोषण मिल सके।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।