फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: नारियल तेल में ये दो चीजें मिलाकर लगाएं, सफेद बाल भी दिखने लगेंगे काले

Mon, 31 Jul 2023 11:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नेचुरल तरीके से अपने बालों को काला करना चाहते हैं, तो उसके लिए नारियल के तेल में कुछ चीजें डालकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
hair - फोटो : istock
Hair Care: आजकल के बिगड़े हुए खानपान और अव्यवस्थित जीवनशैली की वजह से लोगों के शरीर में कई बदलाव आ रहे हैं। इन बदलावों की वजह से ही चेहरे पर भी कई तरह की परेशानियां सामने आती रहती हैं। इसके साथ ही युवाओं के बाल कम उम्र में ही काफी ज्यादा सफेद होने लगे हैं। दोस्तों के सामने इन सफेद बालों को लेकर कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इन सफेद बालों को काला करने के लिए युवा कई तरह की हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बालों को नुकसान भी पहुंचता है।

डाई के अलावा कई लोग तो हेयर सैलून में जाकर हजारों रुपये खर्च करके बालों में कलर कराते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से घर पर ही बाल काले कर सकते हैं। इस नुस्खे को अपनाने के लिए आपको खास तौर पर नारियल के तेल की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
amla - फोटो : file photo
नारियल तेल और आंवला

नारियल के तेल और आंवला में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद हैं। इस मिश्रण से आप अपने बालों को आसानी से काला कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस 3 चम्मच नारियल तेल लेकर उसमें 2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाना है। इस बर्तन में आप तेल को तब तक गर्म करें, जब तक आंवले का पाउडर सही से घुल ना जाए।
विज्ञापन

3 of 5
coconut oil
इसके बाद इस तेल को अच्छे से ठंडा होने के लिए साइड में रख दें और फिर इससे बालों में अच्छे से मसाज करें। आंवले में मौजूद तत्व आपके सिर पर काले बालों को उगाने में बेहद मददगार है। इससे बालों की जड़ें भी मजबूत होती हैं। 

4 of 5
coconut oil
नारियल तेल और मेहंदी की पत्तियां

अगर आप बालों में मेहंदी लगाते हैं तो ये सिर्फ ऊपर से ही आपके बालों को रंगता है। अगर आप जड़ों से बालों का रंग बदलना चाहते हैं तो मेहंदी के तेल का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस 3-4 चम्मच नारियल के तेल को उबालकर इसमें मेहंदी की पत्तियों का एक गुच्छा डालना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair care - फोटो : amar ujala
जब इस तेल का रंग बदलकर भूरा होने लगे तो गैस बंद करके तेल को गैस से उतार लें। इसको ठंडा कर बालों की जड़ों में लगाएं। 40-50 मिनट इसे बालों में लगाएं और कुछ समय बाद इसका असर देखें। ये आपके बालों को अंदर से काला करने में मददगार है। 

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें