फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: अभी भी पानी डालने के बाद निकल रहा है बालों से होली का पक्का रंग तो करें ये काम

Tue, 18 Mar 2025 03:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि होली के इतने दिन बाद भी आपके बालों से पक्का रंग निकलना बंद नहीं हो रहा है तो कुछ नुस्खे अपनाकर इस परेशानी से राहत पाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
अभी भी पानी डालने के बाद निकल रहा है बालों से होली का पक्का रंग तो करें ये काम - फोटो : Adobe Stock
Hair Care: होली को पांच दिन बीतने वाले हैं, लेकिन जिन लोगों ने पक्के रंग से होली खेली खेली है वो अभी भी परेशान हैं। दरअसल, पक्का रंग शरीर से हटाना तो आसान होता है, लेकिन अगर ये स्कैल्प पर जम गया तो इसे साफ करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बहुत से लोग तो अभी भी जब सिर पर पानी डाल रहे हैं तो रंग बहकर निकल रहा है।

अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो हमारे बताए इन नुस्खों को एक बार आजमाकर देख लें। ये नुस्खे आपकी स्कैल्प को सही से साफ करने में आपकी मदद करेंगे। इनकी वजह से आपका सिर अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
सिरका - फोटो : Adobe stock
सिरका इस्तेमाल करें

यदि आपके बालों में अभी भी रंग जमा हुआ है तो सिरका इस रंग को हटाने में आपकी मदद करेगा। इसके लिए दो से तीन चम्मच सिरका लेकर उसे बराबर पानी में मिक्स करें।
विज्ञापन

3 of 7
विनेगर - फोटो : instagram
अब इसे रूई की मदद से स्कैल्प पर लगाएं। कुछ देर के बाद सादे पानी से सिर को धो लें। इससे रंग जड़ से साफ हो जाएगा। सिरका का इस्तेमाल तभी करें, जब ये आपको सूट करता हो। वरना इसकी वजह से आपको एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। 
 

4 of 7
एलोवेरा - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल से करें मसाज

यदि आप आसान तरीके से रंग साफ करना चाहते हैं तो एलोवेरा सबसे सही विकल्प है। एक तो इससे किसी तरह की एलर्जी का खतरा नहीं रहता, दूसरा इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है।
विज्ञापन

5 of 7
एलोवेरा - फोटो : Freepik.com
ऐसे में यदि आपके पास फ्रेश एलोवेरा जेल रखा है, तो बिना सोचे इसे हाथ में लेकर स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। इसे लगाने के बाद आधे घंटे के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। आधे घंटे के बाद अपने बालों को धो लें। इससे भी रंग आसानी से छुट जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
हेयर मास्क इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
हेयर मास्क इस्तेमाल करें

यदि आप हेयर मास्क के इस्तेमाल से अपने बालों का रंग साफ करना चाहती हैं तो हमारे बताए गए हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इसके लिए दही और बेसन का पेस्ट आपके बालों को साफ करने में मदद करेगा। इस पेस्ट को तैयार करने के लिए दो चम्मच बेसन में दो चम्मच दही मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हेयर मास्क इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
ध्यान रखें कि ये दही पतला न हो। अगर ये दही पतला होगा तो बालों पर लगाने के बाद बहने लगेगा। सही से पेस्ट तैयार करने के बाद इसे बालों पर लगाएं और आधे घंटे के बाद बालों को सही से धो लें। इससे भी रंग पूरी तरह से साफ हो जाएगा। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें