फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: उमस के दिनों में बढ़ जाती हैं स्किन से संबंधित ये परेशानियां, वजह से साथ जानें इनका समाधान भी

Sun, 27 Jul 2025 01:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skin Care Tips During Humidity Season: अभी बारिश का मौसम है, ऐसे में उमस की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। इस मौसम में स्किन संबंधी कई दिक्कतें हो जाती हैं, इसी बारे में आज हम आपको बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
उमस के दिनों में बढ़ जाती हैं स्किन से संबंधित ये परेशानियां - फोटो : Adobe
Skin Care Tips During Humidity Season: जुलाई का महीना चल रहा है, जिसमें लगभग हर जगह ही खूब बारिश हो रही है। इस मौसम में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यदि ध्यान न रखा जाए तो दिक्कत काफी ज्यादा बढ़ जाती है। बहुत से लोगों को तो इस बारे में जानकारी ही नहीं रहती है।

उन्हें लगता है उमस के मौसम में भी वही स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जो गर्मी के मौसम में उपयोग किए जाते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए हम आपको बताएंगे कि उमसभरे इस मौसम में आपकी स्किन से संबंधी क्या दिक्कतें हो सकती हैं और इन दिक्कतों को कम करने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 7
उमस में क्यों बढ़ती हैं स्किन प्रॉब्लम्स? - फोटो : Adobe stock
उमस में क्यों बढ़ती हैं स्किन प्रॉब्लम्स?

सबसे पहले जानते हैं कि उमस के मौसम में स्किन से संबंधी दिक्कतें इतनी क्यों बढ़ जाती हैं ? दरअसल, इसी मौसम में बहुत से लोगों की स्किन के पोर्स पूरी तरह से बंद हो जाते हैं। पोर्स के बंद होने पर स्किन में पसीना काफी ज्यादा आता है और स्किन काफी ऑयली हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 7
उमस में क्यों बढ़ती हैं स्किन प्रॉब्लम्स? - फोटो : Adobe stock
इसके बाद धीरे-धीरे स्किन पर फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ने लगता है, जिस कारण तमाम दिक्कतें सामने आने लगती हैं। इन दिक्कतों में सबसे अहम है चेहरे पर मुंहासों का होना, स्किन पर ऑयल का आना, एक्ने और पेग्मेंटेशन का होना। इस लेख में हम आपको इन दिक्कतों का हल भी बताएंगे। 

 

4 of 7
सही फेस वॉश करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
1. सही फेस वॉश करें इस्तेमाल

यदि उमस के मौसम में आप सही फेसवॉश का इस्तेमाल करेंगे तो आपको काफी दिक्कतें होने वाली हैं। इसलिए हमेशा मौसम के हिसाब से फेस वॉश का इस्तेमाल करें, ताकि उमस के मौसम में भी आपकी स्किन खिली-खिली रहे। अगर इस मौसम में आपके फेसवॉश में नीम, टी ट्री ऑयल या सैलिसिलिक एसिड हो तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 7
टोनर है जरूरी - फोटो : Adobe stock
2. टोनर है जरूरी

लोगों को लगता है कि बारिश के मौसम में स्किन को हाइड्रेट रखने की जरूरत नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है। इस मौसम में भी त्वचा को नमी की बेहद जरूरत होती है। ऐसे में दिन में दो बार टोनर का इस्तेमाल करें, और अपने चेहरे को दमकाएं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर आएगा काम - फोटो : Adobe stock
3. ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर आएगा काम

 बहुत लोग सोचते हैं कि उमस के मौसम में उन्हें मॉइस्चराइजर नहीं चाहिए, लेकिन यह जरूरी है। हमेशा ध्यान रखिए कि बारिश और उमस के मौसम में जेल बेस्ड और वाटर बेस्ट मॉइश्चराइजर अवश्य करना चाहिए। ये आपके स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हफ्ते में 2 बार स्क्रब करें - फोटो : Adobe stock

4. हफ्ते में 2 बार स्क्रब करें

उमस के मौसम में स्किन को कम से कम दो बार स्क्रब करना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में डेड स्किन हो जाती है और त्वचा के पोर्स भी बंद हो जाते हैं। इसको सही करने के लिए हफ्ते में दो बार जेंटल एक्सफोलिएटर इस्तेमाल करें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें