फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: बालों को प्राकृतिक रूप से काला करेंगे ये सस्ते बीज, किसी तरह की एलर्जी का खतरा भी नहीं

Tue, 15 Apr 2025 05:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके बाल कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं, तो उन्हें काला करने के कुछ घरेलू उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
बालों को प्राकृतिक रूप से काला करेंगे ये सस्ते बीज - फोटो : Adobe stock
Hair Care: खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर त्वचा और बालों पर पड़ता है। खासतौर पर बात करें बालों की तो इसकी वजह से कम उम्र में लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं और झड़ने लगते हैं। यदि शुरुआती दिनों में इनपर ध्यान न दिया जाए तो ये परेशानी बढ़ जाती है।

अक्सर सफेद बालों को काला करने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले कलर का इस्तेमाल करते हैं, जो काफी नुकसानदायक होते हैं। इसी के चलते हम आपको बाल कलर करने के लिए कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आपको किसी एलर्जी का खतरा भी नहीं रहेगा और इसकी वजह से आपके बाल प्राकृतिक रूप से काले भी हो जाएंगे। इन नुस्खों को अपनाने के लिए आपको कलौंजी की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
कलौंजी और नारियल तेल का तेल - फोटो : Adobe stock
कलौंजी और नारियल तेल का तेल

इस नुस्खे का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ कलौंजी और नारियल के तेल की जरूरत पड़ेगी। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो कलौंजी तो दरदरा पीस लें।
विज्ञापन

3 of 7
कलौंजी और नारियल तेल का तेल - फोटो : Adobe stock
कलौंजी को पीसने के बाद अब इसमें नारियल तेल में मिलाकर धीमी आंच पर 5-10 मिनट गर्म करें जब तक कि कलौंजी की खुशबू न आने लगे। जब इसमें से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर लें। थोड़ा गुनगुना होने के बाद इसे छानकर कांच की बोतल में भर के रख लें। हफ्ते में दो बार इस तेल का इस्तेमाल करें और रिजल्ट देखें। 

 

4 of 7
कलौंजी और मेथी दाना का मास्क - फोटो : Adobe stock
कलौंजी और मेथी दाना का मास्क

इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले कलौंजी और मेथी दाना को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। पूरी रात भीगने के बाद ये दोनों ही चीजें अच्छी तरह से फूल जाएंगी। अगले दिन इन्हें पीस कर इसका पेस्ट बना लें।
विज्ञापन

5 of 7
कलौंजी और मेथी दाना का मास्क - फोटो : Freepik.com
अब तैयार इस मास्क को अपने बालों की जड़ों से लेकर छोर पर लगाएं। आधे घंटे इस मास्क को ऐसे ही लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार इस मास्क का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। नियमित रूप से इस्तेमाल करने के बाद इसका असर आपको दिखेगा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
कलौंजी और एलोवेरा का मास्क - फोटो : Adobe stock
कलौंजी और एलोवेरा का मास्क

यदि आप आसान विधि से अपने बालों को काला करना चाहते हैं तो कलौंजी को सबसे पहले तो महीन पीस लें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कलौंजी और एलोवेरा का मास्क - फोटो : Freepik.com
अब इसे बालों की जड़ों में लगाएं। 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। कुछ ही दिन में आपको इसका असर भी दिखने लगेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें