फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों को दिखना है हैंडसम तो इन टिप्स को करें फॉलो

Tue, 01 Dec 2020 07:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : twiiter
आजकल का जमाना ऐसा है कि हर समय सजे संवरे रहना पड़ता है। लेकिन सजना केवल लड़कियों के लिए जरूरी नहीं है बल्कि लड़कों को भी हर वक्त तैयार और हैंडसम दिखना चाहिए। लड़कियों को वहीं लड़के पसंद आते हैं जो वेल मेटेंन और हैंडसम दिखते हैं। तो चलिए बताते हैं वो टिप्स जिन्हें लड़कों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
हेयरकट
आप कैसे किसी लड़की के आगे खुद को प्रेजेंट करते हैं, यह चीज बहुत मायने रखती है। सबसे पहली चीज जिस पर लड़कों को खास ख्याल रखना चाहिए, वो है उनका हेयरस्टाइल। कुछ लड़के फनी हेयरकट ले लेते हैं। किसी भी लड़की को यह पसंद नहीं होता। अपने हेयरस्टाइल को सिंपल और आकर्षक रखें। इसके अलावा टाइम टू टाइम हेयरकट लेते रहना चाहिए। 30-45 दिनों से ज्यादा की देरी न करें।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
कलर
कलर का भी आपकी पर्सनैलिटी पर सीधा असर पड़ता है। आप चाहे जितना अच्छे और महंगे कपड़े पहन लें, लेकिन उनका कलर आपने अपने अनुसार नहीं लिया तो यह आपके पूरे लुक को बिगाड़ देता है। हमेशा ऐसे रंगों का चयन करें जो आपके ऊपर फबते हों। अगर आप कभी ब्लैक कलर की शर्ट पहनते हैं तो आपको यह ध्यान होना चाहिए की आपकी बॉटम लाइट कलर की होनी चाहिए।

4 of 6
दाढ़ी
अगर चेहरे पर भरी हुई दाढ़ी आती है तो अच्छे से सेट करा लें। लेकिन अगर चेहरे पर हल्की दाढ़ी है तो क्लीन शेव रहें। ऐसे लोग दाढ़ी के साथ एक्सपेरिमेंट भी न करें।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
डिओ
मौसम के हिसाब से अपना डिओ चुनें। ऐसी महक चुनें जो बहुत तीव्र न हों। तीव्र महक से आपके आस-पास के लोग अच्छा महसूस नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शर्ट की स्लीव्स
बहुत सारे लोगों को लगता है कि अगर वह अपनी शर्ट की स्लीव्स को डबल कर लेंगे तो यह अच्छा नहीं लगता, लेकिन ऐसा नहीं है। शर्ट की स्लीवस को डबल करना लड़कों की पर्सनैलिटी को आकर्षक बनाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें