फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर के इन अंगो की साफ-सफाई में इन बातों का ध्यान है जरूरी, नहीं तो बिगड़ जाएगा इंप्रेशन

Mon, 30 Nov 2020 07:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नहाते समय रखें इन बातों का ध्यान
सेहतमंद रहने के लिए शरीर के सभी अंगों की साफ-सफाई बहुत जरूरी है। इसके लिए हम सभी रोजाना नहाते हैं। लेकिन कई बार रोजाना नहाने के बाद भी हम कुछ अंगों की साफ-सफाई पर बहुत ही कम ध्यान देते हैं। जिनकी वजह से सेहत के साथ ही सुंदरता भी बिगड़ जाती है। तो चलिए जानें वो कौन से अंग हैं जिनकी साफ-सफाई का ध्यान भी बेहद जरूरी है। साथ ही ये आपकी सुंदरता में भी चार चांद लगाने के लिए जरूरी होते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फेस वॉश
फेसवॉश
दिन में तीन से चार बार हम अपना चेहरा धोते ही हैं, लेकिन उसमें भी आप एक गलती करते हैं। आपने देखा होगा रात को सोने से पहले चेहरा साफ करने के लिए जोर दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोकर उठने के बाद चेहरा धोना ज्यादा जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात-भर में तकिये के बैक्टीरिया हमारी स्किन में ट्रांसफर हो जाते हैं, जिस वजह से स्किन ब्रेकआउट्स और स्किन डैमेज जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
teeth - फोटो : social media
दांत
आप कितनी अच्छी लिपस्टिक लगा लें, लेकिन अगर आपके दांत पीले या गंदे हैं तो आपका सारा इम्प्रेशन खराब हो जाएगा। दरअसल, ज्यादातर लोग सही से ब्रश करना ही नहीं जानते हैं। दांतों को सही तरीके से साफ करने के लिए ब्रश को 45 डिग्री के ऐंगल पर पकड़ें और सर्कुलर मोशन में हल्के हाथ से साफ करें। ब्रश करने के बाद जीभ को साफ करना न भूलें।

4 of 5
belly button - फोटो : belly button
बेली बटन
नहाते समय बहुत सारे लोग बेली बटन को साफ करना भूल जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि शरीर के इस हिस्से पर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया होने की संभावना होती है। बेली बटन साफ करने के लिए कॉटन बड का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair wash
हेयर
हेयरवॉश करते समय ज्यादातर लोग जो गलती करते हैं वो यह कि उनके सिर से शैंपू और कंडिशनर पूरी तरह नहीं निकल पाता। लंबे बाल वाली लड़कियां स्कैल्प को अच्छे से साफ करें। शैंपू लगाने के बाद शॉवर या टैप के नीचे तेज धार से शैंपू साफ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें