फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Glowing Skin Care Tips: चेहरे पर चावल का पानी लगाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना चेहरा होगा खराब

Tue, 16 Dec 2025 09:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Who Should Avoid Rice Water In Skin Care: आजकल कोरियन स्किन केयर काफी ट्रेंड में है, जिसमें चावल के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि चावल का पानी हर स्किन को सूट नहीं करता है। यहां हम इसी बारे में आपको बताएंगें। 
विज्ञापन
1 of 6
इन लोगों को चेहरे पर भूल से भी नहीं करना चाहिए चावल के पानी का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
Who Should Avoid Rice Water In Skin Care: आजकल कोरियन स्किन केयर दुनियाभर में काफी ट्रेंड में है और भारत में भी लोग इसे तेजी से अपना रहे हैं। ग्लास स्किन पाने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल खास तौर पर लोकप्रिय हो गया है। सोशल मीडिया पर कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स चावल के पानी को स्किन के लिए चमत्कारी बता रहे हैं।

माना जाता है कि चावल का पानी त्वचा को निखारता है, दाग-धब्बे हल्के करता है और नेचुरल ग्लो देता है। लेकिन क्या वाकई चावल का पानी हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद होता है? सच्चाई ये है कि हर स्किन टाइप अलग होती है और जो चीज एक के लिए फायदेमंद है, वह दूसरे को नुकसान भी पहुंचा सकती है।गलत तरीके से या बिना स्किन टाइप समझे चावल के पानी का इस्तेमाल करने से रैशेज, पिंपल्स और एलर्जी की समस्या हो सकती है।

आज हम आपको बताएंगे कि किन स्किन टाइप के लिए चावल का पानी नुकसानदेह हो सकता है और किन लोगों को इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। अगर आप सावधानी बरतकर इसका इस्तेमाल करेंगे, तभी ये आपको फायदा पहुंचाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन - फोटो : freepik.com
1. ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन

ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन पर चावल का पानी कई बार नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसमें मौजूद स्टार्च और मिनरल्स त्वचा के पोर्स को बंद कर सकते हैं, जिससे ऑयल और गंदगी अंदर फंस जाती है। इसका नतीजा यह होता है कि पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और बार-बार ब्रेकआउट की समस्या बढ़ सकती है, खासकर अगर त्वचा पहले से ही मुंहासों से परेशान हो।

 
विज्ञापन

3 of 6
सेंसिटिव स्किन - फोटो : Adobe stock
2. सेंसिटिव स्किन

सेंसिटिव स्किन वालों को चावल का पानी इस्तेमाल करते समय ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। ऐसी त्वचा जल्दी रिएक्ट करती है और चावल के पानी से जलन, खुजली, लालपन या रैशेज हो सकते हैं। कई मामलों में ये एलर्जी का कारण भी बन सकता है, जो त्वचा की हालत को और खराब कर देता है।

 

4 of 6
इंफेक्शन वाले लोगों को - फोटो : Adobe stock
3. इंफेक्शन वाले लोगों को

अगर किसी को फंगल इंफेक्शन, दाद, खुजली या किसी तरह की स्किन इंफेक्शन की समस्या है, तो चावल का पानी लगाने से स्थिति बिगड़ सकती है। नमी और स्टार्च की वजह से फंगस तेजी से फैल सकता है, जिससे इंफेक्शन बढ़ने का खतरा रहता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
ड्राई स्किन वाले लोगों को - फोटो : Adobe stock
4. ड्राई स्किन वाले लोगों को

बहुत ज्यादा ड्राई स्किन पर भी चावल का पानी हर बार फायदेमंद नहीं होता। गलत तरीके से या ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से त्वचा की नेचुरल नमी खत्म हो सकती है, जिससे रूखापन, खिंचाव और पपड़ी जैसी समस्या बढ़ जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों का भी ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
इन बातों का भी ध्यान रखें

चावल का पानी इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। हमेशा ताजा और साफ चावल से बना पानी ही इस्तेमाल करें और लगाने से पहले हाथ या गर्दन पर पैच टेस्ट जरूर करें। हफ्ते में दो से तीन बार से ज्यादा इसका उपयोग न करें। अगर लगाने के बाद जलन, खुजली या किसी भी तरह का रिएक्शन महसूस हो, तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें और जरूरत पड़े तो स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें