फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Remedies For Scars: ये एक नुस्खा गायब कर देगा आपके चेहरे के पुराने दाग-धब्बे!

Mon, 15 Dec 2025 10:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skin Care Tips: अगर आपके चेहरे पर भी पुराने दाग-धब्बे हैं तो हमारा बताया नुस्खा एक बार आजमाकर देख लें। 
विज्ञापन
1 of 5
ये एक नुस्खा गायब कर देगा आपके चेहरे के पुराने दाग-धब्बे! - फोटो : Adobe stock
Home Remedies For Scars: चेहरे के पुराने दाग-धब्बे अक्सर हमारी खूबसूरती और आत्मविश्वास दोनों को प्रभावित करते हैं। धूप, मुंहासे, पिग्मेंटेशन, हार्मोनल बदलाव और गलत स्किन केयर की वजह से ये निशान समय के साथ गहरे हो जाते हैं। महंगे ट्रीटमेंट और केमिकल प्रोडक्ट्स हर किसी के लिए संभव नहीं होते, ऐसे में लोग सुरक्षित और असरदार घरेलू नुस्खों की तलाश करते हैं।

आयुर्वेद और घरेलू उपायों में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजें त्वचा की रंगत सुधारने, दाग-धब्बे हल्के करने और स्किन को नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकती हैं। सही तरीके से और नियमित उपयोग करने पर ये उपाय त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना धीरे-धीरे असर दिखाते हैं। आज हम एक ऐसे आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप चेहरे के पुराने दाग-धब्बों को हल्का कर सकते हैं और स्किन को फिर से साफ, निखरी और हेल्दी बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जरूरी चीजे - फोटो : Adobe stock
जरूरी चीजे

इस घरेलू नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको केवल तीन आसान और प्राकृतिक चीजों की जरूरत होगी। एक चम्मच ताज़ा एलोवेरा जेल लें, जो त्वचा को रिपेयर करने और दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करता है। इसके साथ आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं, जो नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है और पिग्मेंटेशन कम करता है। अंत में एक चम्मच गुलाब जल डालें, जो त्वचा को ठंडक देता है और नमी बनाए रखने में सहायक होता है। ये तीनों चीजें आसानी से घर पर मिल जाती हैं और केमिकल-फ्री होती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Freeepik.com
इस्तेमाल का तरीका

सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल, नींबू का रस और गुलाब जल अच्छे से मिला लें। अब चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश से धोकर साफ और सूखा लें। तैयार मिश्रण को उंगलियों की मदद से चेहरे के दाग-धब्बों पर हल्के हाथों से लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। समय पूरा होने पर सादे पानी से चेहरा धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इस उपाय को हफ्ते में 3 से 4 बार अपनाएं।

 

4 of 5
सावधानी - फोटो : Adobe stock
सावधानी

इस नुस्खे में नींबू का रस शामिल है, जो संवेदनशील त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है। इसलिए चेहरे पर लगाने से पहले हाथ पर पैच टेस्ट जरूर करें। अगर जलन, खुजली या लालिमा महसूस हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। इस नुस्खे को रात के समय लगाना ज्यादा सुरक्षित रहता है और लगाने के बाद धूप में निकलने से बचें। दिन में इस्तेमाल करने पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फायदे - फोटो : Adobe stock
फायदे

इस घरेलू नुस्खे के नियमित इस्तेमाल से चेहरे के पुराने दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं। एलोवेरा त्वचा को अंदर से पोषण देता है और नई स्किन सेल्स बनने में मदद करता है। नींबू का रस स्किन टोन को साफ करता है, जबकि गुलाब जल चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग बनाता है। कुछ ही हफ्तों में त्वचा ज्यादा साफ, मुलायम और निखरी हुई नजर आने लगती है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें