फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर नए बाल उगा देगी आपकी किचन में रखी यह चीज, खाते तो रोज हैं लेकिन अब इस तरह करें इस्तेमाल

Tue, 28 May 2019 03:41 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hair loss remedies
आज के समय में हर लड़का और लड़की बालों के झड़ने से परेशान है। कम उम्र में ही बालों का गिरना और गंजेपन की समस्या आम हो गई है। इसके प्रमुख कारण हैं बदलता लाइफस्टाइल, गलत खानपान की आदते और बालों की सही से देखभाल न करना। धूल और प्रदूषण के कारण भी हमारे बाल कमजोर और बेजान हो जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
hair loss
अगर आप बालों की परेशानी को दूर करने के लिए कई तरह के तेल और दवा ले चुके हैं और इसके बाद भी आपको कोई खास फर्क नहीं दिखाई दे रहा है तो अदरक का ये नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। एक ताजे अदरक की जड़ में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और बहुत सारे विटामिन्स होते हैं, जो आपके बालों को पोषण प्रदान करने के साथ-साथ मजबूत बनाता है। आगे की स्लाइड्स में जानिए इस नुस्खे को बनाने का तरीका ताकि आप भी कम बालों या गंजेपन के चलते शर्मिंदा होने से बचे रह सकें।
विज्ञापन

3 of 5
baldness
अदरक एक एंटी बैक्टीरियल औषधि है। एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से इसके प्राकृतिक गुण बालों को झड़ने से रोकते हैं। गंजेपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक के जूस को नींबू के रस में मिलाकर बालों में लगाएं। ऐसा करने से बालों से डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी और बाल झड़ने भी बंद हो जाएंगे।  

4 of 5
चाय
बालों में अदरक लगाते समय हमेशा एक बात का खास ख्याल रखें कि इसके जूस का एसिडिक नेचर होता है, जिस वजह से इसे लगाने के बाद आपके बालों में खारिश हो सकती है। इससे बचने के लिए जब भी आप अदरक का जूस लगाएं तो हमेशा अपने बालों को अच्छी तरह से धोना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair massage
आप हफ्ते में अदरक के रस को दो बार जरूर लगाएं। इसके अलावा अपने खाने में भी अदरक को शामिल करें। इसको नियमित भोजन में इस्तेमाल करने से भी सिर के बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें