फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारियल का तेल काली कोहनियों से चुटकियों में दिलाएगा छुटकारा, ऐसे करना होगा इस्तेमाल

Sat, 17 Feb 2018 09:26 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
beauty
अगर आपको भी कोहनी और घुटनों के कालेपन की वजह से लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है तो टेंशन छोड़ बस मिनटों में असरदार इन ब्यूटी टिप्स की मदद लीजिए। कोहनी और घुटनों का कालापन एक आम समस्या है। जिसे चंद आसान उपाय करके झट से दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास ब्यूटी टिप्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
अक्सर घुटनों के बल बैठने और कोहनी टेबल पर टिकाकर रखने से लोगों के शरीर का यह हिस्सा काला पड़ जाता है। ऐसे में नींबू का यह जबरदस्त उपाय आपको राहत पहुंचा सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको पार्लर के चक्कर लगाने जरूरत नहीं बल्कि घर बैठे ही चंद मिनटों में आप इसे खुद कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
beauty
नींबू
कोहनी और घुटने का रंग हमारी त्वचा के रंग से से अलग होता है। इनकी सफाई के लिए बड़े बुर्जुगों का सबसे लोकप्रिय घरेलू उपाय नींबू और मलाई का पेस्ट है। इसके लिए आपको सबसे पहले नींबू छीलकर उसमें मलाई मिलाकर घुटनों और कोहनी पर लगानी है। नींबू के रस से त्वचा की गंदगी दूर होने के साथ कालापन भी दूर होता है। इसके अलावा आप त्वचा पर नींबू के छिलके भी रगड़ सकते है। 

4 of 5
ऐलोवेरा
एलोवेरा
नींबू के अलावा एलोवेरा भी घुटने और कोहनी की सफाई के लिए एक अच्छा विकल्प है। काले पड़े घुटनों और कोहनी पर नियमित रूप से इसके जैल का उपयोग करने से त्वचा के दाग-धब्बे साफ होते है। इसके अलावा नारियल के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
coconut oil
नारियल का तेल
नारियल का तेल मॉइस्चराइजिंग गुण से भरपूर होने के साथ त्वचा के लिए एक अच्छा टॉनिक भी है। नहाने से पहले अपने पूरे शरीर और कोहनी एवं घुटनों पर नारियल तेल लगाए, इससे त्वचा मुलायम रहती है और कोहनी और घुटने की त्वचा पर गंदगी नहीं जमती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें