फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pedicure At Home: पैरों की टैनिंग दूर करेगा चावल का घोल, इस तरह से करें तैयार

Sun, 04 Sep 2022 05:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
foot
चेहरे के साथ ही हाथों पैरों की देखभाल भी बेहद जरूरी है। क्योंकि चमकते चेहरे के साथ अगर हाथ पैर गंदे और टैन दिखते हैं। तो सारा लुक खराब हो जाता है। बाहर की धूप, धूल-मिट्टी और गंदगी की वजह से पैरों का सबसे बुरा हाल होता है। पैर अक्सर ही डेड स्किन और टैनिंग से खराब दिखने लगते हैं। इसलिए अक्सर महिलाएं पार्लर का रूख करती हैं। या फिर घर में ही केमिकल वाले प्रोडक्ट लगाती हैं। लेकिन अगर आप रोज-रोज के इन खर्चों से ऊब गई हैं। तो घर में चावल के घोल से पैर को साफ करें। पार्लर जाकर पेडीक्योर कराना ही भूल जाएंगी। तो चलिए जानें किस तरह से करें चावल का इस्तेमाल।
विज्ञापन

2 of 5
foot scrub
घऱ में पेडीक्योर करने के लिए आपको जरूरत होगी चावल के आटे की। चावल का आटा घर में ही तैयार किया जा सकता है। बस इसके लिए चावल को लेकर ग्राइंडर में सूखा ही पीस लें। बस तैयार है चावल का आटा। इसे महीन पीसे। जिससे कि छानने की जरूरत ना पड़े और ये नेचुरल स्क्रब की तरह काम करें। चावल के आटे के साथ जरूरत होगी साबुन की। 
विज्ञापन

3 of 5
pedicure
पैरों की टैनिंग हटाने के लिए इस तरह से करें इस्तेमाल
एंटी टैनिंग घोल बनाने के लिए मिक्सी के जार में नहाने वाले साबुन को भी पीस लें। इसके छोटे टुकड़े कर जार में डालें और महीन पीस लें। अब साबुन को किसी प्लेट में निकालकर रख लें। प्लेट में थोड़ा सा साबुन का पाउडर छोड़कर बाकी सारे साबुन के पाउडर के साथ चावल के आटे का पाउडर मिला लें। अब इस मिश्रण को किसी टब में डालें। इस टब में हल्का गुनगुना पानी डालकर मिक्स कर लें। अब इस पानी में पैरों को करीब दस से पंद्रह मिनट तक डुबोकर रख दें। 

4 of 5
pedicure
पैरो को टब से बाहर निकालकर ब्रश और गुनगुने पानी की मदद से पैर साफ करें। अब बचे हुए पाउडर वाले मिश्रण से टैनिंग वाले हिस्से को हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ करें। धीरे-धीरे साफ करने के बाद पैर को साफ पानी से धो लें। फिर तौलिए से पोछकर पैर सुखा लें और हल्का सा मॉइश्चराइजर लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चावल के पानी के फायदे - फोटो : istock
चावल का आटा डेड स्किन को काफी आसानी से हटाता है। इससे त्वचा की रंगत भी साफ होती है। चावल का आटा झुर्रियों से भी बचाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें