फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर है गुणों का खजाना, मुंहासे और एक्ने को खत्म करने के लिए इस तरह से करें इस्तेमाल

Mon, 24 May 2021 10:01 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
camphor - फोटो : camphor
चेहरे पर निकलने वाले मुहांसे और दानों से परेशान है तो एक बार कपूर का इस्तेमाल करके देखें। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, या कई बार ऑयली स्किन की वजह से त्वचा पर मुहांसे निकल आते हैं। ऐसे में बहुत सारे जतन भी खास कमाल नहीं दिखा पाते। अगर आप भी केमिकल वाले प्रोडक्ट से लेकर घरेलू नुस्खे आजमा चुके हैं। तो पूजा और आरती में इस्तेमाल होने वाली कपूर का प्रयोग करके देखे। आगे की स्लाइड में देखें कैसे होगा इस्तेमाल।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे और एक्ने के साथ ही दाग-धब्बों के निशान को भी मिटाने में ये घर में बना पैक काफी असरदार है। कपूर के इस फेस पैक को बनाने के लिए कपूर के साथ मुल्तानी मिट्टी की जरूरत होगी। इस दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में कांति आती है। 
विज्ञापन

3 of 5
multani mitti
क्या है फेस पैक बनाने का तरीका
मुल्तानी मिट्टी और कपूर का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी को लेकर इसमे एक बड़ा टुकड़ा कपूर का डालें। अब इन दोनों को पेस्ट बनाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो कपूर की बजाय कपूर के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के बाद चेहरे पर लगा लें। ध्यान रहे कि चेहरे पर फेस पैक लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह से साफ किया गया हो। जिससे कि चेहरे पर धूल-मिट्टी के कण ना हों। 15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो दें।

4 of 5
Camphor and Camphor oil - फोटो : Pixabay
कपूर जहां अपनी एंटीबैक्टीरियल गुण की वजह से त्वचा से कील-मुंहासों के बैक्टीरिया निकालने का काम करेगी। वहीं मुल्तानी मिट्टी त्वचा में कसावट लाने और झुर्रियों को दूर कर त्वचा में ग्लो लाएगी। मुल्तानी मिट्टी सनबर्न से भी त्वचा को बचाती है। ये नुस्खा सुंदरता निखारने का बहुत पुराना नुस्खा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपूर का तेल - फोटो : Social media
एक्ने और मुंहासे की समस्या केवल लड़कियों को ही नहीं होती। बल्कि टीन एज से लेकर बड़ी उम्र के पुरुष भी इससे परेशान रहते हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी और कपूर का ये फेस पैक उनकी त्वचा से गंदगी को दूर कर कील-मुंहासों को दूर करने में मदद करेगा। साथ ही इससे चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे भी दूर होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें