फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Bleach: घर में तैयार करें ब्लीच, चेहरे की रंगत में आएगा निखार

Mon, 14 Nov 2022 10:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
homemade bleach - फोटो : istock
चेहरे को फटाफट गोरा और निखरा बनाने के लिए अक्सर ब्लीच करवाने की सलाह दी जाती है। लेकिन बाजार में मिलने वाले ब्लीच केमिकल से मिलाकर तैयार किए जाते हैं। जिन्हें लगाने से त्वचा को नुकसान होता है। अगर जरूरत से ज्यादा ब्लीच को त्वचा पर इस्तेमाल किया जाए तो काले धब्बे पड़ने की संभावना हो जाती है। ऐसे में सवाल ये हैं कि फटाफट चेहरे पर निखार पाने के लिए क्या किया जाए। अगर आप चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं तो घर में ही ब्लीच बनाकर तैयार करें। 
जो कि बिना केमिकल के बना होगा और आपके चेहरे को फटाफट निखार देगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें घऱ में ब्लीच।
विज्ञापन

2 of 5
homemade bleach - फोटो : istock
घर में ब्लीच बनाने के लिए जरूरत होगी पपीता, कच्चा दूध, आलू, चुकंदर और नींबू का रस।
विज्ञापन

3 of 5
पपीता - फोटो : pixabay
बिना केमिकल के घर में ब्लीच तैयार करने के लिए सबसे पहले पपीते के कुछ टुकड़ों को लेकर मिक्सी में पेस्ट बना लें। फिर आलू के कुछ टुकड़े और चुकंदर के टुकड़े को लेकर पीसें। फिर इसमे नींबू का रस मिला दें। किसी बाउल में लेकर पिसे हुए पपीते और आलू, चुकंदर को मिक्स कर लें। बस तैयार है होममेड ब्लीच। जो आपको बिल्कुल बाजार के ब्लीच जैसा ही निखार देगा।

4 of 5
homemade bleach
इसे चेहरे पर लगाने के लिए टोनर की मदद से चेहरे को साफ कर लें। फिर चेहरे और शरीर के उन हिस्सों पर जहां ब्लीच करना है। इस पेस्ट को पतला फैलाकर लगा लें। करीब दस से पंद्रह मिनट तक इसे सूखने दें। तय समय के बाद ब्लीच लगे हिस्से को पानी की मदद से धो लें। इस होममेड ब्लीच को त्वचा पर ज्यादा समय तक लगाकर नहीं छोड़ना है। इससे स्किन में रैशेज और खुजली होने की संभावना हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
skin care
होममेड ब्लीच को साफ करने के लिए कॉटन का इस्तेमाल करें। साथ ही चेहरे को साफ ठंडे पानी से धोएं। ब्लीच हटाने के बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करें। जिससे कि त्वचा को नमी मिले और ग्लॉसी ग्लो चेहरे पर दिखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें