फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Get Black Hair: बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के लिए करें इस एक चीज का इस्तेमाल

Fri, 02 Dec 2022 06:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
white hair - फोटो : social media
आजकल बालों का सफेद होना आम बात है। कम उम्र में ही लड़के और लड़कियों के बाल सफेद हो जा रहे हैं। जिसे काला करने के लिए अक्सर कलर का इस्तेमाल लोग करते हैं। लेकिन ये केमिकल वाले कलर बालों को लंबे समय में काफी नुकसान पहुंचाते है। हेयर कलर की वजह से अक्सर बाल रूखे और बेजान होने लगते है। जिससे झडने की समस्या हो जाती है। अगर आप अपने बालों को सुरक्षित तरीके से काला करना चाहते हैं तो इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

2 of 5
White Hair - फोटो : सोशल मीडिया
इंडिगो पाउडर नेचुरल तरीके से बालों को काला करता है। क्योंकि इसमे अमोनिया जैसे हानिकारक केमिकल नहीं होते हैं। साथ ही इंडिगो पाउडर बालों में लगाने से फायदा भी पहुंचाता है। डैंड्रफ, स्कैल्प में खुजली, संक्रमण के साथ ही रूखे और दोमुंहे बालों से भी निजात दिलाता है। तो चलिए जानें कैसे सफेद बालों को इंडिगो पाउडर की मदद से काला करें। 
विज्ञापन

3 of 5
MEHNDI, indigo powder - फोटो : Istock
बालों को इंडिगो पाउडर की मदद से काला करना है तो इंडिगो पाउडर को लेकर उसमे नींबू का रस मिलाएं। फिर गुनगुने पानी की मदद से पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और तीन से चार घंटे के लिए छोड़ दें। पानी से धोने के साथ ही हल्के शैंपू से बालों को धो लें। इससे बाल नेचुरली काले हो जाते हैं। 

 

4 of 5
mehandi - फोटो : iStock
मेहंदी के साथ मिलाकर लगाएं
मेहंदी के साथ इंडिगो पाउडर को मिलाकर लगाने से इसके नतीजे और भी ज्यादा बेहतर होते हैं। मेहंदी पाउडर और इंडिगो की आधी-आधी मात्रा समान भाग में लेकर किसी बाउल में निकाल लें। फिर इसमे आंवले का पाउडर मिला लें। अगर आंवला नहीं है तो नींबू का रस भी मिला सकती हैं। गुनगुने पानी की मदद से पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair - फोटो : istock
करीब तीन से चार घंटे बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। ये तरीका बालों को काला करने में मदद करता है। आप इस उपाय को सप्ताह में कम से कम दो बार करें। इससे बाल तेजी से काले होने लगते हैं। साथ ही केमिकल फ्री माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। इससे बालों का कालापन बना रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें