फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fruit Face Packs: त्योहारों के मौके पर चाहिए दमकती त्वचा तो इन फलों से करें फेशियल, निखर उठेगा चेहरा

Mon, 06 Nov 2023 12:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर कोई चाहता है कि त्योहारों के मौके पर उनकी त्वचा दमकती रहे। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके फेसपैक आपको काफी फायदा पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
Fruit Face Packs - फोटो : Istock
Fruit Face Packs: जब भी शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी दिखाई देती है तो डॉक्टर्स लोगों को फल खाने की सलाह देते हैं। फलों के सेवन से शरीर को कई ऐसे तत्व मिलते हैं, जिनसे शरीर में एनर्जी भर जाती है। इस बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे भी होते हैं जो शरीर को आंतरिक मजबूती तो प्रदान करते ही हैं, लेकिन साथ ही में चेहरे की चमक बरकरार रखने में भी इनका बड़ा हाथ होता है।

दरअसल, अब जब दिवाली का त्योहार नजदीक है तो लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। दिवाली पर हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके चेहरे की चमक बरकरार रहेगी। इन फलों से अगर आप फैसपैक बनाएंगे तो इससे चेहरे के दाग-धब्बे कम होंगे और त्योहारों में आपका चेहरा भी खिला-खिला रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
Fruit Face Packs - फोटो : iStock
पपीता

पपीते में मौजूद तत्व आपकी त्वचा से डेड स्किन को खत्म करते हैं। इसका पैक बनाने के लिए सबसे पहले पपीते के 2 टुकड़े लेकर मैश करें और उसमें एक चम्मच शहद डालकर मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
Fruit Face Packs - फोटो : Pixabay
संतरा

संतरे में विटामिन सी के साथ-साथ कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे की चमक बरकरार रखते हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल के लिए आप 3 चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर लेकर उनमें एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद एक कटोरी में मिलाएं। इससे इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा।

4 of 7
Fruit Face Packs - फोटो : Pixabay
केला

केले में पाए जाने वाले तत्व जिस तरह से शरीर को फायदा पहुंचाते हैं, ठीक उसी तरह के उससे बना पैक आपके चेहरे को चमका सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आधे केले में आधा चम्मच ही हल्दी और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस पैक को चेहरे पर लगाएं। कुछ समय के बाद चेहरा साफ कर लें। 
विज्ञापन

5 of 7
Fruit Face Packs - फोटो : ANI
स्ट्रॉबेरी 

इसका फेसपैक बनाकर आप अपने चेहरे को चमका सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले 4-5 स्ट्रॉबेरी पीस लें। इसके बाद अब एक चम्मच में कोकोआ पाउडर और एक चम्मच शहद डालकर पेस्ट बना से लें। अब इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाएं और फिर चेहरा धो लें। 
विज्ञापन

6 of 7
Fruit Face Packs - फोटो : istock
खीरा

खीरे में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट करते हैं। ऐसे में आप खीरे का फेसपैक बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका चेहरा हाइड्रेट रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Fruit Face Packs - फोटो : iStock
नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें