फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट हो गए हैं एक्सपायर, तो इस तरह से करें इन्हें दोबारा से इस्तेमाल

Fri, 08 May 2020 09:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
makeup - फोटो : Pixabay
संजने-संवरने के लिए लड़कियां महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लिपस्टिक, फाउंडेशन, आईलाइनर, काजल और भी बहुत सारे प्रोडक्ट अच्छी खासी रेंज के मिलते हैं। जिन्हें कई बार तो मुश्किल से आठ से दस बार ही इस्तेमाल किया जाता है और इनकी डेट एक्सपायर हो जाती है। इतनी ज्यादा कीमत वाले इन प्रोडक्ट को फेंकने में भी बहुत तकलीफ होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स  लेकर आएं हैं जिनकी मदद से आप इन पुराने हो चुके उत्पाद को फिर से इस्तेमाल में ला सकते हैं वो भी बिना त्वचा को नुकसान पहुंचाए।


 
विज्ञापन

2 of 5
eye shadow
आईशैडो
आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला आईशैडो कई सारे बड़े ब्रांड का बाजार में उपलब्ध होता है। जिनकी कीमत भी काफी ऊंची होती है। हालांकि इतने महंगे मिलने वाले इन आईशैडो के पैलेट में से कुछ ही ऐसे होते है जिन्हें हम रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। बाकी कलर तो वैसे ही रह जाते हैं। ऐसे में जब ये एक्सपायर हो जाते हैं तो इनको फेंकने में काफी तकलीफ होती है। लेकिन आप चाहे तो इसे किसी खाली शीशी में भरकर नेलपॉलिश बना सकते हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
toner
स्किन टोनर
स्किन टोनर का इस्तेमाल तो वैसे हर लड़की करती है। कई बार ये टोनर एक्सापइरी हो जाते हैं जिन्हें फेंकना पड़ता है। अगर टोनर पुराना हो गया है तो इसे फेंकने के बजाय शीशा और मोबाइल की स्क्रीन साफ करने के लिए कर सकते हैं। क्योंकि टोनर में एल्कोहल की अच्छी खासी मात्रा मिली होती है। जिसकी वजह से ये एक अच्छे क्लीनर का काम कर सकता है।

 

4 of 5
- फोटो : pixa
लिप बॉम
ज्यादातर लोग सर्दियों में लिप बॉम का इस्तेमाल करते हैं। सर्दियां खत्म और लिप बॉम भी आलमारी में रख दिए जाते हैं। ऐसे में अक्सर ये एक्सापयर हो जाते हैं। अगर आपका लिप बॉम भी पुराना हो गया है तो इसे नाखूनों के क्यूटिकल्स को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही पैंट या बैग की चैन खराब हो रही है तो उसमें भी इसे लगाने के काम में लाया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deodrant
डियोड्रेंट
कई बार डियो भी रखे-रखे पुराने हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें त्वचा पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। वहीं अगर इनको कपड़े पर डाला जाए तो कपड़ों पर भी दाग पड़ने का डर होता है। लेकिन इतने महंगे डियो को फेंकना भी ठीक नहीं होगा तो इसे रूम फ्रेशनर या टॉयलेट फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे ही आप दिमाग लगाकर अपने महंगे प्रोडक्ट को किसी न किसी रूप में फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें