आमतौर पर लोग अपने चेहरे पर दाग-धब्बों को लेकर काफी परेशान रहते हैं। इन्हें दूर करने के लिए वे काफी महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो आप घर में इनसे निजात पाने का इंतजाम कर सकते हैं।
यदि आपको दमकती स्किन चाहिए तो शरीर के अंदर की गंदगी साफ करनी जरूरी है। इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि आप अपने पीने के पानी में कुछ खास चीजों को मिलाकर पीएं जिससे आपका शरीर डिटॉक्स हो सके।