फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट खाने से बाल नहीं होते सफेद, जानें और भी नुस्खे

Wed, 28 Dec 2016 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बालों को सफेद होने से रोके ये नुस्खे
गलत खान-पान, तनाव या बालों की देख-रेख ना करने से लोगों के बाल उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए वे तरह-तरह के नुस्खे करते हैं जो कभी-कभी बेअसर साबित होते हैं। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो ये टिप्स आजमा सकते हैं। इनके इस्तेमाल से बाल उम्र से पहले सफेद नहीं होंगे।
विज्ञापन

चॉकलेट खाने से बाल नहीं होते सफेद, जानें और भी नुस्खे

2 of 7
बालों को सफेद होने से रोके ये नुस्खे
करी पत्ते-

करी पत्तों को नारियल के तेल में डालकर उबाल लें और गुनगुना होने पर बालों में लगाएं। बीस मिनट बाद बालों को धो लें। ये ना सिर्फ बालों को सफेद होने से रोकता है बल्कि डैंड्रफ को भी छूमंतर कर देता है।
विज्ञापन

चॉकलेट खाने से बाल नहीं होते सफेद, जानें और भी नुस्खे

3 of 7
बालों को सफेद होने से रोके ये नुस्खे
कॉपर युक्त पदार्थ-

मेलेनिन के कारण बालों का रंग बनता है और इसका निर्माण कॉपर पर निर्भर होता है। अगर शरीर में कॉपर की कमी हो जाती है तो बाल सफेद होने लगते हैं। इसकी कमी को पूरा करने के लिए कॉपर युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमें चॉकलेट, मशरूम, दालें, बादाम, तिल आदि प्रमुख हैं।

चॉकलेट खाने से बाल नहीं होते सफेद, जानें और भी नुस्खे

4 of 7
बालों को सफेद होने से रोके ये नुस्खे
पत्तेदार सब्जियां-

बालों में विटामिन बी की कमी की वजह से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती जिस कारण बाल सफेद होने लगते हैं। विटामिन बी की कमी को पूरा करने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी पाया जाता है। इसके अलावा पत्तेदार सब्जियों में फॉलिक एसिड पाया जाता है जो बालों में प्रोटीन पहुंचाता है और बालों की ग्रोथ करता है।
विज्ञापन

चॉकलेट खाने से बाल नहीं होते सफेद, जानें और भी नुस्खे

5 of 7
बालों को सफेद होने से रोके ये नुस्खे
शकरकंदी-

हफ्ते में दो से तीन बार शकरकंदी के सेवन से बाल सफेद नहीं होते। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

चॉकलेट खाने से बाल नहीं होते सफेद, जानें और भी नुस्खे

6 of 7
बालों को सफेद होने से रोके ये नुस्खे
शैल मछली-

जिंक की कमी होने के कारण भी बाल सफेद होते हैं। शैल मछली में भरपूर मात्रा में जिंक मौजूद होता है। इसके सेवन से बालों का रंग बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चॉकलेट खाने से बाल नहीं होते सफेद, जानें और भी नुस्खे

7 of 7
बालों को सफेद होने से रोके ये नुस्खे
गाजर-

विटामिन ए के गुणों से भरपूर गाजर आपकी त्वचा और बाल दोनों के लिए फायदेमंद होती है। विटामिन ए बालों में मेलेनिन का निर्माण करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें