अनचाहे बालों को दूर करने के लिए वैक्सिंग जाना-माना तरीका है। लेकिन कुछ महिलाएं वैक्सिंग के दौरान होने वाले तेज दर्द की वजह से इससे घबराती हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आप वैक्सिंग के दौरान होने वाले दर्द को कम कर सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
वैक्सिंग कराने जाने से पहले गुनगुने पानी से स्नान करके जाएं। इससे शरीर के रोमछिद्र खुल जाते है और त्वचा की ऊपरी परत नरम हो जाती है जिससे कम दर्द का अनुभव होता है।
विज्ञापन
3 of 6
पीरियड्स के दौरान भूलकर भी वैक्सिंग नहीं करानी चाहिए। इस दौरान त्वचा ज्यादा संवेदनशील रहती है।
4 of 6
वैक्सिंग कराने से पहले उस हिस्से पर अच्छी तरह से टेल्कम पाउडर लगा लें। इससे बाल आसानी से निकलते हैं और दर्द भी काफी कम होता है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : getty images
वैक्सिंग के दौरान नमी में कमी भी दर्द की एक बड़ी वजह है। इससे बचने के लिए वैक्सिंग से पहले अच्छी मात्रा में पानी पीएं। ये त्वचा को नमी प्रदान करेगा जिससे दर्द में कमी होगी।
अगर वैक्सिंग के दौरान आप दर्द से बेहाल रहती हैं तो पेनकिलर का इस्तेमाल करें। वैक्सिंग के 1 घंटे पहले एसपीरिन लें। इससे वैक्सिंग के दौरान दर्द से निजात मिलेगा।