फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने और लंबे बाल चाहिए तो अपनी डाइट में शामिल करिए ये पांच सुपरफूड

Sun, 13 Sep 2020 03:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
hair
लंबे और घने बाल हर लड़की की चाहत होती है। लेकिन केमिकल वाले शैंपू और प्रोडक्ट के साथ ही सही पोषण की कमी से भी बाल कमजोर हो जाते हैं। अगर आप चाहती हैं कि बालों में वॉल्यूम नेचुरल तरीके से आए और आपको कोई भी केमिकल वाले प्रोडक्ट ना इस्तेमाल करने पड़े तो सही पोषण भोजन में शामिल करना बहुत जरूरी है। क्योंकि बालों को मजबूती देने और उनमें चमक वापस पाने के लिए केवल हेयर पैक और हेयर स्पा से काम नहीं चलता है। सही डाइट भी बालों की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। कई बार धूल-मिट्टी और प्रदूषण के साथ ही सही खानपान की कमी भी बाल झड़ने का कारण बनती है। अगर आप चाहती हैं कि बालों में मजबूती के साथ ही वो घने और लंबे हो जाएं तो इन सुपरफूड को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। 
विज्ञापन

2 of 6
Sweet Potato
स्वीट पोटेटो या शकरकंद
शकरकंद जिसे अंग्रेजी में स्वीट पोटैटो कहते हैं, बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। शकरकंद में बीटा कैरोटिन की अच्छी खासी मात्रा होती है। जो बालों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है। वहीं शकरकंद खाने से स्कैल्प में सीबम का प्रोडक्शन तेजी से होता है। जो बालों को नरिश्ड और मॉइश्चराइ्ज्ड रखने में मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 6
spinach
पालक
पालक तो वो सुपरफूड है जिसे हर किसी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। पालक में लगभग सारे जरूरी मिनरल्- विटामिन सी, ए और आयरन मिल जाते हैं। ये सारे तत्व बालों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी हैं। पालक खाने से भी बालों की जड़ों में सीबम का प्रोडक्शन होता है। जो बालों को मुलायम और चमकदार दिखाने में मदद करता है।

4 of 6
flex seed
फ्लैक्स सीड्स
फ्लैक्स सी़ड्स पोषण से भरपूर होता है। साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है। दोनों ही तत्व बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी हैं। इसलिए फ्लैक्स सीड का सेवन सही न्यूट्रिशन के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 6
avocado - फोटो : pixa
एवोकॉ़डो
एवोकॉडो एक फल है जो खाने में काफी टेस्टी होता है। वहीं ये फल ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्त्रोत है। रोजाना केवल एक एवोकॉडो का सेवन विटामिन ई की अच्छी खासी मात्रा शरीर में पहुंचाता है। जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
egg
अंडे
प्रोटीन से भरपूर अंडे बायोटिन और प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हैं, जो बालों के लिए सबसे जरूरी हैं। अंडे खाने से ना केवल बालों की ग्रोथ बढ़ती है बल्कि बाल मुलायम और सिल्की भी हो जाते हैं। बायोटिन की कमी बालों के झड़ने, दोमुंहे होने और बालों के बेजान होने के लिए जिम्मेदार होती है। इसलिए अंडे का सेवन भी बालों में नई जान भर देता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें