फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर वैक्सिंग से पहले जान ले ये पांच बातें, नहीं होगा त्वचा को नुकसान

Mon, 13 Apr 2020 09:50 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Pixabay
बालों को हटाने के लिए सबसे सुरक्षित तरीका वैक्स है। लेकिन कई बार वैक्सिंग भी नुकसान कर सकती है। बहुत सी महिलाओं के चेहरे पर गहरे काले रंग के बाल होते हैं जिन्हें हटाने के लिए वो वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। लेकिन ये वैक्सिंग कई बार सुंदरता निखारने की बजाय बदसूरती का सबब बन जाती है। खुद को इस तरह की मुसीबत से बचाने के लिए जरूरी है कि जान लें चेहरे पर वैक्सिंग के पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आगे की स्लाइड में जानें वो पांच बातें जो चेहरे की वैक्सिंग से पहले हर महिला को जाननी चाहिए। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Pixabay
साफ-सफाई
पार्लर जाकर वैक्सिंग कराती हैं तो पहले उसकी साफ-सफाई पर ध्यान दें। इस बात का ख्याल रखें कि चेहरे की वैक्सिंग पार्लर में प्रोफेशनल ही करे। इससे स्किन को नुकसान होने का कम चांस होता है। साथ ही चेहरे पर इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Pixabay
खुद से न करें
भले ही हाथों-पैरों की वैक्सिंग आप खुद से करती हों लेकिन चेहरे की वैक्सिंग के लिए एक्सपर्ट का चुनाव ही करें। क्योंकि वैक्सिंग के तापमान में जरा सी लापरवाही से चेहरे के जल जाने का खतरा रहता है। 


 

4 of 6
वैक्सिंग का नुकसान
वैसे चेहरे पर अगर मुमकिन हो तो वैक्सिंग नहीं करनी चाहिए। इससे चेहरे के रोमछिद्रो के खुलने का डर रहता है। वहीं दाग-धब्बे और सूजन भी हो जाती है। लगातार चेहरे पर वैक्सिंग की वजह से समय से पहले ही झुर्रियां पड़ने लगती हैं।


 
विज्ञापन

5 of 6
अगर चेहरे के बाल मोटे और भद्दे हैं तो लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट ले सकती हैं। वहीं अगर चेहरे पर बहुत ही कम बाल हैं तो इन्हें ब्लीच और थ्रेडिंग के जरिए भी छिपाया जा सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जरूरी बात
वैक्सिंग के तुरंत बाद कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें। जैसे चेहरे पर वैक्स के तुरंत बाद लोशन या सीरम जरूर लगाएं। इससे रैशेज का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही वैक्सिंग के तुरंत बाद धूप में न जाएं और रसोई गैस के सामने तो बिल्कुल भी न खड़े हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें