फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको भी चाहिए काली और घनी 'आईब्रो', तो बस हफ्ते में दो दिन अपनाने होंगे ये तरीके

Thu, 05 Sep 2019 05:18 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
आपकी खूबसूरती बढ़ाने में आंखे अहम किरदार निभाती हैं। लेकिन आंखों की भव्यता बढ़ाने में आईब्रो का बड़ा हाथ होता है। कई महिलाएं अक्सर अपनी कम या हल्की आईब्रो को लेकर परेशान होती हैं। ऐसे में आईब्रो एनहांसर या ब्रोज पेंसिल का इस्तेमाल करना पड़ता है। इस मुसीबत के चलते रेगुलर आईब्रोज सेट करने में भी दिक्कत आती है। अगर आप भी इन्हीं परेशानियों से गुजर रही हैं तो हम आपकी परेशानी का हल ढूंढ लाए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ऑलिव ऑइल
रोज रात को सोने से पहले उंगलियों के पर थोड़ा-सा जैतून का तेल (ऑलिव ऑइल) लगाकर करीब 5 से 10 मिनट आईब्रो पर हल्का मसाज करें। आपको 15 दिन में अंतर दिखना शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
एलोवेरा जेल 
कुछ समय में ही आइब्रो घनी और काली करने का बेहतर तरीका है एलोवेरा जेल। थोड़ा-सा एलोवेरा जेल उंगलियों पर लेकर दिन में दो बार आईब्रो पर हल्का मसाज करें। 

4 of 6
कच्चा दूध 
रोज दिन में एक बार एक चम्मच कच्चा दूध रुई की मदद से आइब्रो पर लगाएं। इसका प्रतिदिन उपयोग आपकी आईब्रो को काला और आईब्रो हेयर को शाइनी बनाने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
नारियल का तेल 
ब्यूटी केयर में सबका पसंदीदा है नारियल तेल। त्वचा से लेकर बालों तक इसका उपयोग किया जा सकता है। इससे रोज दो बार आईब्रो की मसाज करने से ये जल्द ही मोटी और काली हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगर आप कोई ऐसी टिप्स चाहती हैं, जिसे हर रोज ना करना पड़े तो आप अंडे की जर्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे सप्ताह में दो बार सिर्फ 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धुल लें। इसके बाद कैस्टर ऑइल से हल्की-सी मसाज कर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें