प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आप चालीस की उम्र पार कर चुकी हैं तो अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। बहुत से लोगों को लगता है कि इस क्रीम की क्या जरूरत है। लेकिन अगर आप स्किन को हमेशा जवान रखना चाहती हैं तो आई क्रीम जरूर लगाएं। दरअसल, आंखों के आसपास की त्वचा काफी मुलायम होती है। जो वक्त से पहले नमी खोने लगती है। अंडर आई क्रीम त्वचा पर नमी की परत चढ़ाकर इसे सुरक्षित करने का काम करती है।