फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: त्योहारों के सीजन में चांद का चमकेगा चेहरा, अगर हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल कर लिया ये फेस पैक

Mon, 15 Sep 2025 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Face Packs to Use to Glow During Festival Season: कुछ ही दिनों में नवरात्रि शुरू हो जाएंगी। उसके बाद करवा चौथ और फिर दिवाली..... ऐसे में अपने चेहरे को चमकाने के लिए खास फेस पैक का इस्तेमाल शुरू कर दें। ताकि चांद सा चमके चेहरा...
विज्ञापन
1 of 7
फेस पैक - फोटो : Adobe stock
Face Packs to Use to Glow During Festival Season: त्योहारों का मौसम दस्तक देने वाला है। ऐसे में नवरात्रि से लेकर करवा चौथ और फिर दीवाली तक, चारों ओर रौनक और चमक-धमक का माहौल बन जाएगा। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा भी उतना ही दमकता और खिला हुआ नजर आए, जितनी त्योहारों की चमक होती है।

ऐसे में पार्लर जाने या महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसा खर्च करने के बजाय अगर आप कुछ घरेलू और नेचुरल उपाय अपनाएं, तो ना सिर्फ स्किन हेल्दी बनेगी बल्कि नेचुरल ग्लो भी नजर आएगा।

आज हम आपके लिए ऐसा खास फेस पैक लेकर आए हैं, जो आपकी त्वचा को गहराई से साफ करेगा, रंगत निखारेगा और चेहरे को देगा एक अलग ही चमक बिल्कुल चांद जैसी। अगर आप चाहती हैं कि इन त्योहारों में आपकी खूबसूरती सबसे अलग नजर आए, तो इस फेस पैक का इस्तेमाल अभी से शुरू कर दें।  
विज्ञापन

2 of 7
फेस पैक बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
फेस पैक बनाने का सामान
  •  कच्चा दूध – 2 चम्मच
  •  हल्दी – एक चुटकी

 
विज्ञापन

3 of 7
पैक बनाने का तरीका - फोटो : Adobe stock
पैक बनाने का तरीका

अब जान लेते हैं कि आखिर इस पैक को बनाने के लिए आपको क्या करना है। इसके लिए सबसे पहले एक छोटे बाउल में 2 चम्मच दूध लें। इसके बाद उसमें एक चुटकी हल्दी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि हल्दी बहुत थोड़ी ही चाहिए होगी, वरना आपका चेहरा पीला पड़ सकता है। 

 

4 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल 

अब जान लेते हैं कि आखिर इस पैक का इस्तेमाल कैसे करना है तो सबसे पहले किसी क्लींजर की मदद से अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद ब्रश या फिर रुई की मदद से पैक को अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक पर अप्लाई करें। 15 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर 15 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मिलेंगे ये फायदे - फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे
  •  दूध स्किन को साफ करता है और नमी देता है।
  •  हल्दी में एंटीसेप्टिक और ग्लो बढ़ाने वाले गुण होते हैं।
  •  ये पैक स्किन को ब्राइट करता है और दाग-धब्बे कम करता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
कितनी बार कर सकती हैं इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
कितनी बार कर सकती हैं इस्तेमाल

आप इस पैक का इस्तेमाल हर दूसरे दिन कर सकती हैं। खासतौर पर अगर आप रात के समय इस पैक को इस्तेमाल करके सोएंगी तो आपके चेहरे पर अवश्य ही असर दिखने लगेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बरतें ये सावधानी - फोटो : Adobe stock
बरतें ये सावधानी

अगर आप इस पैक का इस्तेमाल कर रही हैं तो सबसे पहले पैच टेस्ट करें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि हल्दी हर किसी को सूट नहीं करती है। अगर ये आपकी स्किन को सूट कर रही है, तभी इसका इस्तेमाल करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें