फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंफ से बनाएं चेहरे के लिए पैक, कुछ ही महीनों में त्वचा दिखेगी जवां

Sun, 18 Apr 2021 05:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सौंफ - फोटो : Pixabay
सौंफ का इस्तेमाल ज्यादातर लोग माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं। वहीं सौंफ खाने से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है। लेकिन सौंफ की मदद से चेहरे पर रौनक लाई जा सकती है। वैसे बाहर के केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह घर पर ही रखे सामानों का इस्तेमाल कर त्वचा पर निखार लाया जा सकता है। बस आपको ये पता होना चाहिए कि कौन सी चीज त्वचा पर फायदा और नुकसान करेगी। सौंफ के इस्तेमाल से त्वचा को अंदर तक ठंडक मिलती है। जो गर्मियों के मौसम में बेहद सुकून देती है। 
विज्ञापन

2 of 5
face - फोटो : social media
सौंफ की अपनी प्राकृतिक खूशबू होती है। जो तनाव को कम करने में मदद करती है। सौंफ की मदद से त्वचा की बढ़ती उम्र को कम किया जा सकता है। इसका फेस पैक बनाने के लिए जरूरत है चार चम्मच सौंफ, एक केला, एक चम्मच शहद और गुलाबजल की। 
विज्ञापन

3 of 5
saunf
सौंफ को महीन पाउडर के जैसा मिक्सी में पीसकर बना लें। इसकी मात्रा इतनी ढेर सारी रखें कि आगे भी आसानी से फेस पैक तैयार कर सकें। अब केले को लेकर अच्छे से मैश कर लें। इस मैश किए केले में चार चम्मच सौंफ मिला दें। इस पेस्ट में एक चम्मच शहद और गुलाबजल की कुछ बूंदे मिलाकर अच्छे से फेंट लें। 

4 of 5
Face Pack
अब इस पैक को चेहरे और गर्दन के आसपास के हिस्सों पर लगाकर छोड़ दें। करीब 20 मिनट बाद जब पैक सूख जाए तो इसे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए साफ करें। पानी की मदद से पूरे चेहरे को साफ कर लें। इससे चेहरे पर ना केवल ग्लो बढ़ेगा बल्कि ये डेड स्किन सेल्स का भी सफाया करेगा। चेहरे को साफ करने के बाद गुलाब जल को कॉटन में लेकर चेहरे पर लगाएं। ये त्वचा के रोमछिद्र में समाकर उन्हें बंद करता है। जिससे कि बाहरी गंदगी अंदर ना प्रवेश कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
सौंफ के फेसपैक को चेहरे पर लगाते समय साथ में एक ग्रीन टी के बैग को पानी में डुबोकर निकाल लें। अब इसे निचोड़कर फेस पैक लगाने के साथ आंखों पर रखकर लेट जाएं। जितनी देर फेस पैक सूखेगा। उतनी देर ये टी बैग आंखों के आसपास की त्वचा को राहत पहुंचाने का काम करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें