फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patchy Beard: दाढ़ी ठीक तरीके से नहीं उग रही तो ये टिप्स करेंगे मदद, आजमाकर देखें

Fri, 24 Jun 2022 12:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
beard growth - फोटो : instagram
इन दिनों मर्दों में दाढ़ी बढ़ाने का जबरदस्त क्रेज है। लेकिन कई सारे पुरुषों की ये समस्या होती है कि उन्हें ठीक तरीके से चेहरे के सही हिस्से पर दाढ़ी नहीं उग पाती। ऐसे में वो बियर्ड वाला मनचाहा लुक नहीं पाते। अगर आपके चेहरे पर भी यहां वहां दाढी उगती है। और आप पैची बियर्ड की समस्या से परेशान हैं। तो इन टिप्स को अपनाकर देखें। कुछ ही दिनों में समस्या से निजात 
विज्ञापन

2 of 6
beard - फोटो : Pixabay
वैसे तो बाजार में कई सारे दाढ़ी बढ़ाने वाले प्रोडक्ट मिलते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि इन सभी को लगाने से फायदा मिले ही। क्योंकि कई बार पैची बियर्ड के कारण हार्मोंस या फिर दवाओं का असर भी होता है। ऐसे में कुछ तरीकों से दाढ़ी को घना दिखाया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
beard - फोटो : pixabay
पैची दाढ़ी को घना दिखाने के लिए ब्रश करें
ब्रश करने से दाढ़ी के बाल खुल जाते हैं और यहां वहां बिखर जाते हैं। जिससे दाढ़ी घनी दिखने लगती है। वहीं ब्रश करने से दाढ़ी के बाल भी बढ़ने में मदद मिलती है। इसलिए मुलायम ब्रश से दाढ़ी को ब्रश करें। 

4 of 6
beard - फोटो : Pixabay
दाढी पर लगाएं तेल
दाढ़ी को बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना रात के समय दाढ़ी पर तेल लगाएं। अच्छे किस्म के बियर्ड ऑयल को लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती है। साथ ही मूंछों के भी बालों की ग्रोथ भी बढ़ने लगती है।
विज्ञापन

5 of 6
beard - फोटो : Pixabay
खानपान का भी रखें ध्यान
अगर आप धूम्रपान और एल्कोहल का सेवन करते हैं। तो इससे बालों की बढ़त पर असर पड़ता है। इसलिए अगर घनी दाढ़ी की चाहत है तो इन सारी चीजों को कम करने से फायदा होगा। 
दाढ़ी के कम घना दिखने का कारण कई बार हल्का रंग होता है। अगर आप पैची दाढ़ी की समस्या से परेशान है तो दाढी के बालो पर डाई करें। रंग गाढ़ा होने से पैचीनेस कम दिखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shaving
दाढ़ी को बढ़ने दें
अगर दाढ़ी के बाल लंबे होंगे तो पैच उसके नीचे ही छिप जाएंगे। इसलिए दाढ़ी को अच्छे तरीके से बढ़ने दें। साथ ही इनकी ट्रिंमिंग करवाते रहें। जिससे कि बाल दोमुंहे ना हों और उनमे ग्रोथ बनी रहे। 
शेविंग है जरूरी
अगर आपके चेहरे पर कम बाल उगते हैं तो लगातार शेविंग करने से दाढ़ी घनी उगने लगेगी। इसलिए शेविंग करना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें