फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Face Glowing Tips: बिना मेकअप के चमकाना है चेहरा तो फॉलो करें ये 5 टिप्स

Wed, 21 Aug 2024 11:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा बिना मेकअप के भी खूबसूरत दिखेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
स्किन केयर - फोटो : iStock
Face Glowing Tips: आज के समय में मेकअप हर किसी की जिंदगी का काफी अहम हिस्सा हो गया है। अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने और पर्सनालिटी को निखारने के लिए महिलाओं से लेकर पुरुष तक मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। पर, कई बार इन प्रोडक्ट के ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा निखारने की जगह बिगड़ने लगती है। ऐसे में स्किन विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि त्वचा को बिना मेकअप के भी रखना चाहिए। 

अगर आप बिना मेकअप के खूबसूरत त्वचा पाना चाहती हैं तो आपको भी कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा बिना मेकअप के भी खूबसूरत दिखेगी। इन टिप्स को अपनाने के बाद आपको किसी तरह के मेकअप या फिल्टर की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग जब आपको देखेंगे तो आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
स्किन केयर - फोटो : iStock
सही फेस मास्क का करें इस्तेमाल

वैसे तो बाजार में हर स्किन टाइप के इस्तेमाल के फेस मास्क मिलते हैं, लेकिन अगर आप चाहें को होममेड फेस मास्क इस्तेमाल कर सकती हैं। सही फेस मास्क के इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
स्किन केयर - फोटो : iStock
स्वच्छता और सफाई का रखें ध्यान

चेहरे की साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर चेहरे पर गंदगी जमा रहेगी तो भी आपका चेहरा काफी डल दिखेगा। ऐसे में नियमित रूप से अपने चेहरे को साफ रखें। दिन में कम से कम दो बार चेहरे को जेंटल क्लींजर की मदद से साफ करें। 

4 of 6
स्किन केयर - फोटो : iStock
मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें 

मौसम चाहे कोई सा भी हो, चेहरे पर सही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करें। अगर आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करेंगी तो आपकी त्वचा ड्राई दिखने लगेगी। इससे चेहरा अंदर से खराब हो जाता है। ऐसे में अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

5 of 6
स्किन केयर - फोटो : iStock
समय-समय पर करें एक्सफोलिएट

समय-समय पर अपने चेहरे को एक्सफोलिएट करते रहें। इसकी वजह से आपकी त्वचा अंदर तक साफ होगी, जिससे आपका चेहरा भी खिल उठेगा। अगर आप त्वचा को एक्सफोलिएट नहीं करेंगी तो चेहरे पर गंदगी जमती चली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्किन केयर - फोटो : iStock
प्राकृतिक फेसवॉश का करें इस्तेमाल

अगर आप चाहती हैं कि बिना मेकअप के भी आपका चेहरा दमकता रहे तो हमेशा ऐसे फेसवॉश का इस्तेमाल करें, जिन्हें प्राकृतिक चीजों से तैयार किया गया हो। कभी भी केमिकल वाले फेसवॉश का इस्तेमाल नहीं करें। ये आपके चेहरे को निखार तो देगा, लेकिन इससे आपको कई परेशानियां हो सकती हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें