फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Skin Care Tips: बारिश में भीगने से रूखा हो गया है चेहरा तो त्वचा पर लगाएं ये 5 चीजें

Tue, 20 Aug 2024 04:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बारिश में भीगने की वजह से आपका चेहरा भी रूखा हो गया है तो कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ? - फोटो : iStock
Monsoon Skin Care Tips:  बारिश के मौसम में अगर त्वचा का ध्यान सही से ना रखा जाए तो ये काफी परेशान कर सकती है। दरअसल, बारिश के मौसम में भीगने के बाद त्वचा काफी ड्राई होने लगती है। इस रूखेपन की वजह से चेहरा खिंचने से लगता है और चेहरे पर सफेद धब्बे देखने लगते हैं। जब ऐसा होता है तो त्वचा का ग्लो धीरे-धीरे खत्म होने लगता है।

ऐसे में बारिश के मौसम में अगर आपको भीगना पसंद है तो अपनी त्वचा कभी खास ध्यान रखने की आपको जरूरत है। यहां हम आपको कुछ ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप चेहरे की नमी बरकरार रख सकती हैं। ये चीजें बारिश की वजह से होने वाली खुजली को भी दूर करने का काम करेंगी। चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं इन घरेलू चीजों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ? - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल 

एलोवेरा जेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट करते हैं, जिसकी वजह से त्वचा चमकने लगती है। ऐसे में आप एलोवेरा जेल को सीधे अपनी त्वचा पर लगा कर इसे सूखने दें। इससे आपकी त्वचा को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ? - फोटो : istock
शहद

शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है। शहद को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे भी चेहरे की ड्राईनेस दूर हो जाएगी।
 

4 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ? - फोटो : iStock
नारियल का तेल

हर घर में कोकोनट का तेल तो मिल जाएगा। ये त्वचा के लिए एक उत्तम मॉइस्चराइजर है। यह त्वचा की गहराई तक जाकर उसे नमी देता है और रूखी त्वचा को नरम बनाता है। ऐसे में हर रोज रात को सोने से पहले नारियल का तेल चेहरे पर लगाएं।
विज्ञापन

5 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ? - फोटो : istock
दही

दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को साफ करता है और उसे हाइड्रेटेड रखता है। ऐसे में आप दही को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ सकते हैं और फिर ठंडे पानी से धो सकते हैं। इससे भी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ? - फोटो : Istock
ओटमील और दूध का पैक

ओटमील और दूध का मिश्रण त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करता है। इस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच ओटमील और 1-2 चम्मच दूध की जरूरत पड़ेगी। दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद इसे धो लें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें