फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Face Glowing Tips: सोने की तरह चमकेगा चेहरा, बस हर हफ्ते इस्तेमाल करके देख लें ये फेस पैक

Thu, 17 Apr 2025 12:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप अपने चेहरे पर सोने सी चमक चाहते हैं तो एक सस्ते फेस मास्क का इस्तेमाल करें। हम आपको यहां इस फेस पैक के इस्तेमाल का तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
सोने की तरह चमकेगा चेहरा, बस हर हफ्ते इस्तेमाल करके देख लें ये फेस पैक - फोटो : Adobe stock
Face Glowing Tips: गर्मी के मौसम में यदि त्वचा का सही से ध्यान न रखा जाए तो धूप की हानिकारक किरणें स्किन को काफी डैमेज कर देती हैं। इससे बचने के लिए हर हफ्ते या 15 दिन में चेहरे की मसाज, क्लीनअप और फेशियल करना जरूरी हो जाता है।

हर किसी के पास इतना समय और पैसा नहीं होता कि वो पार्लर जाकर त्वचा का ध्यान रख सकें। इसी के चलते हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल आप घर पर ही हर हफ्ते कर सकते हैं। इस पैक के इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत - फोटो : Adobe stock
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत 

आज हम जिस फेस पैक के बारे में आपको बताने जा रहे है, उसे तैयार करने के लिए आपको सिर्फ पांच चीजों की जरूरत पड़ेगी। इन चीजों में एक बड़ा चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच दही, एक चुटकी हल्दी, एक छोटा चम्मच शहद और गुलाबजल की जरूरत पड़ेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
ऐसे करें तैयार - फोटो : freepik
ऐसे करें तैयार

सभी चीजों को जमा करने के बाद अब बारी आती है इस फेस पैक को तैयार करने की। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेसन ले लें। इसके बाद इसमें दही मिक्स करें।

4 of 7
ऐसे करें तैयार - फोटो : इंस्टाग्राम
ध्यान रखें कि ये पेस्ट पतला नहीं होना चाहिए। दही में बेसन मिलाने के बाद इसमें हल्दी, शहद और गुलाबजल मिक्स करें। ये पेस्ट इतना गाढ़ा हो कि चेहरे पर लगाने के बाद गिरे नहीं। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद ये पेस्ट तैयार है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
इसे इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
इसे इस्तेमाल करें

अब बारी आती है इस पैक को इस्तेमाल करने की तो पैक को इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को अच्छे क्लींजर की मदद से चेहरे को साफ कर लें। गंदे चेहरे पर फेस पैक लगाने से कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 7
इसे इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद पैक को ब्रश की मदद से अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक पर लगाएं। आधे घंटे तक इस पैक को ऐसे ही लगा रहने दें और फिर सादा पानी से इसे धो लें। पानी से चेहरा धोने के बाद चेहरे पर अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि आपकी त्वचा हाइड्रेट रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कब लगा सकते हैं ? - फोटो : Adobe stock
कब लगा सकते हैं ?

इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले ये जान लें कि इसका इस्तेमाल आपको हफ्ते में सिर्फ एक बार ही करना है। इसके इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, क्योंकि कई बार बिना पैच टेस्ट के पैक इस्तेमाल करने की वजह से एलर्जी का खतरा बना रहता है। तो बस एक बार पैच टेस्ट करें और फिर  हफ्ते में एक बार पैक का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को चमकाएं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें