Eyebrow Hacks: महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई तरीके अपनाती हैं। इसमें कई प्रकार के स्किन केयर ट्रीटमेंट और हेयर ट्रीटमेंट शामिल रहते हैं। इन्हीं चीजों में शामिल है आईब्रो को सेट करना। आईब्रो सेट कराने के बाद चेहरा काफी अलग और खूबसूरत दिखने लगता है। ऐसे में महिलाएं भले ही स्किन केयर ट्रीटमेंट न ले, लेकिन वो समय-समय पर अपनी आईब्रो सेट अवश्य कराती हैं।
आईब्रो सेट कराने में ज्यादा रुपये खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसी वजह से महिलाएं महीने में कम से कम एक बार तो अपनी आईब्रो सेट जरूर कराती हैं। वैसे तो आईब्रो सेट कराने से लुक खूबसूरत दिखने लगता है, लेकिन अगर आईब्रो सही से सेट न हो तो इससे आपका लुक भी बिगड़ सकता है। अगर आप भी आइब्रो बनवाने के लिए पार्लर जा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, ताकि आपका लुक खराब न हो।