Eyebrow Threading Side Effects : जिस तरह से हाथ-पैरों के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग और रेजर का इस्तेमाल किया जाता है, ठीक उसी तरह से आइब्रो के आस-पास अतिरिक्त बालों को निकालने के ज्यादातर महिलाएं थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं।
हालांकि आइब्रो को सेट करने के लिए कुछ महिलाएं रेजर का इस्तेमाल भी करती हैं, लेकिन थ्रेडिंग के जरिए आइब्रो सेट करना सबसे आसान होता है। इसी के चलते महिलाएं हर 15 से 20 दिन में पार्लर जाकर आइब्रो थ्रेडिंग कराती हैं।
पर, क्या आप जानती हैं कि ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। बहुत से लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है। इसी के चलते हम आपको यहां आइब्रो थ्रेडिंग के नुकसान बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी पार्लर जाने से पहले एक बार सोच लें।
विज्ञापन
2 of 7
आइब्रो थ्रेडिंग के क्या हैं नुकसान ?
- फोटो : Adobe stock
त्वचा पर होगी जलन
यदि आप बार-बार आइब्रो थ्रेडिंग कराएंगी तो इससे आपकी स्किन में जलन होने लगेगी। इसलिए आइब्रो थ्रेडिंग कराते समय थोड़ा समय अंतराल अवश्य रखें। ये दिक्कत ज्यादातर उन लोगों को होती है, जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है। इसलिए जिनकी स्किन सेंसिटिव है। वो तो खासतौर पर ध्यान रखें।
विज्ञापन
3 of 7
हो सकते हैं पिंपल
- फोटो : Adobe stock
हो सकते हैं पिंपल
बार-बार आइब्रो थ्रेडिंग कराने की वजह से त्वचा पर मुंहासों की समस्या भी सामने आ सकती है। ऐसा इसलिए थ्रेडिंग से हेयर रिमूवल के बाद पोर्स खुले रहते हैं, जिससे बैक्टीरिया प्रवेश कर सकते हैं। इसी कारण पिंपल्स या छोटे फोड़े निकल सकते हैं। इसलिए यदि थ्रेडिंग करा रही हैं तो तुरंत धूल-मिट्टी में जाने से बचें।
4 of 7
त्वचा पर आएगा ढीलापन
- फोटो : Freepik
त्वचा पर आएगा ढीलापन
बार-बार आइब्रो थ्रेडिंग कराने से स्किन पर ढीलापन आ जाता है। खासतौर पर ऐसा तब होता है जब लड़कियां कम उम्र में ही आइब्रो थ्रेडिंग करने लगती हैं। इससे उनकी स्किन में कम उम्र में ही झुर्रियां दिखने लगती हैं। इसलिए कम उम्र में तो आइब्रो थ्रेडिंग से बचकर ही रहना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
हो सकता है सनबर्न
- फोटो : Adobe stock
हो सकता है सनबर्न
बार-बार आइब्रो थ्रेडिंग करने से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं। ऐसे में यदि आप ऐसे ही कहीं बाहर जाएंगी तो सनबर्न होने का खतरा बढ़ जाएगा। इसलिए यदि आइब्रो थ्रेडिंग करवा रही हैं तो उसके बाद सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, और फिर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
6 of 7
इन बातों का भी ध्यान रखें
- फोटो : Freepik
इन बातों का भी ध्यान रखें
यदि आप भी आइब्रो थ्रेडिंग करवाना पसंद करती हैं तो ध्यान रखें कि पहले तो ये किसी प्रोफेशनल से ही कराएं, वरना कट भी लग सकता है। इसके अलावा ये भी चेक कर लें कि आइब्रो थ्रेडिंग के लिए जिस धागा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वो सही है या नहीं।
थ्रेडिंग के बाद लगाएं ये चीजें
- फोटो : Adobe stock
थ्रेडिंग के बाद लगाएं ये चीजें
आइब्रो थ्रेडिंग के बाद त्वचा पर काफी दिक्कत हो जाती है, जिस कारण त्वचा लाल होने लगती है। कई बार तो कट भी लग जाता है। ऐसे में एलोवेरा जेल आपको इन परेशानियों से निजात दिला सकता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।