Makeup Tips For Monsoon : मौसम चाहे कोई सा भी हो महिलाएं कभी भी मेकअप करना नहीं छोड़तीं। मेकअप न सिर्फ उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है, बल्कि इसी मेकअप से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यही वजह है कि हर उम्र की महिला अपने पास हर तरह का मेकअप रखती है।
दिक्कत सामने आती है बारिश के मौसम में, जब पानी में भीगते ही मेकअप पानी की तरह ही बहने लगता है। इस कारण महिलाएं मानसून में मेकअप करने से थोड़ा बचती हैं। इसी के चलते हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप बारिश के मौसम में भी परफेक्ट मेकअप कर सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
मैट प्राइमर इस्तेमाल करें
- फोटो : Adobe stock
मैट प्राइमर इस्तेमाल करें
बाजार में तमाम तरह के प्राइमर आते हैं। यदि बारिश के मौसम में मेकअप करना है तो ऐसे प्राइमर का इस्तेमाल करें जो मैट हो, यानी कि उसमें किसी तरह का ऑयल नहीं होना चाहिए। ऑयल फ्री प्राइमर ही आपकी स्किन पर मेकअप को टिकाए रखेगा। वरना ये थोड़ी ही देर में बहने लगेगा।
विज्ञापन
3 of 7
बीबी क्रीम है सही विकल्प
- फोटो : Adobe stock
बीबी क्रीम है सही विकल्प
बारिश का मौसम है, तो हैवी बेस के इस्तेमाल से बचें। ज्यादा हैवी बेस बारिश में आपको परेशान कर सकता है। इसलिए इस मौसम में बीबी क्रीम का ही इस्तेमाल करें। बस ध्यान रखें कि ये वाटरप्रूफ होनी चाहिए।
4 of 7
कंसीलर नहीं है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
कंसीलर नहीं है जरूरी
यदि आपकी स्किन पर किसी तरह के दाग-धब्बे नहीं हैं तो कंसीलर के इस्तेमाल से बचे। ये भीगने के बाद आपके मेकअप को केकी कर देगा। यदि ये लगाना जरूरी है तो हल्का कंलीसर अप्लाई करें, ताकि आपको किसी तरह की कोई दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
5 of 7
आई मेकअप इस्तेमाल करते समय ये करें
- फोटो : Adobe stock
आई मेकअप इस्तेमाल करते समय ये करें
यदि आई मेकअप इस्तेमाल करना चाहती हैं तो पहले तय करें कि ये वाटरप्रूफ हो। क्योंकि बारिश के मौसम में सबसे पहले आंखों से आई मेकअप ही बहता है। आपका लाइनर से लेकर मस्कारा तक वाटरप्रूफ होना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 7
लिप टिंट रहेगा सही
- फोटो : Adobe stock
लिप टिंट रहेगा सही
इस मौसम में लिपस्टिक की बजाए लिप टिंट का इस्तेमाल करें। लिप टिंट लगाना भी आसान होता है, और ये ट्रांसफर प्रूफ होता है। इसलिए बारिश में इनके खराब होने का कोई चक्कर ही नहीं होता।
फिक्सिंग स्प्रे है सबसे जरूरी
- फोटो : Adobe stock
फिक्सिंग स्प्रे है सबसे जरूरी
यदि हल्का भी मेकअप कर रही हैं तो भी फिक्सिंग स्प्रे का इस्तेमाल अवश्य करें। इसको इस्तेमाल करने से आपका मेकअप अच्छी तरह से सेट हो जाता है। खास बात ये है कि फिक्सिंग स्प्रे के इस्तेमाल के बाद ही मेकअप बारिश में भी टिका रहता है।