फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eye Shadow Applying Tips: आंखों की सुंदरता बढ़ाएगा आईशैडो, अगर इन तरीकों से करेंगी अप्लाई

Thu, 09 Jan 2025 10:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यदि आप गलत तरह से आईशैडो का इस्तेमाल करेंगी तो आपका लुक खराब हो सकता है। ऐसे में यहां हम आपको आईशैडो लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
आंखों की सुंदरता बढ़ाएगा आईशैडो - फोटो : Adobe stock

Eye Shadow Applying Tips: मेकअप के इस्तेमाल से न सिर्फ खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि इससे महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यही वजह है कि पार्टी में जाने से लेकर दफ्तर जाने तक के लिए अब महिलाएं मेकअप का इस्तेमाल करती हैं।  अगर मेकअप का इस्तेमाल सही से किया जाए तो ये लुक में चार चांद लगा देता है, वरना इसकी वजह से लुक बिगड़ भी सकता है।

खासतौर पर जब बात होती है आई मेकअप की तो लड़कियों को ये सबसे कठिन लगता है। आई मेकअप में आईशैडो का इस्तेमाल काफी कठिन होता है। आईशैडो एक प्रकार का कॉस्मेटिक प्रोडक्ट है जिसे आंखों की पलकों पर लगाया जाता है ताकि आंखें और आकर्षक दिखें। यह अलग-अलग रंगों, टेक्सचर और फिनिश में उपलब्ध होता है।

आईशैडो का सही तरीके से उपयोग करने से आपकी आंखें और चेहरा पूरी तरह बदल सकते हैं। ऐसे में हम आपको यहां इसका सही से इस्तेमाल करना बचाने जा रहे हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 5
सही शेड का चयन करें - फोटो : instagram
सही शेड का चयन करें

अपनी स्किन टोन और आउटफिट के हिसाब से आईशैडो का शेड चुनें। हल्के और न्यूट्रल शेड्स दिन के लिए उपयुक्त हैं, जबकि गहरे और शाइनी शेड्स रात के लुक के लिए अच्छे होते हैं। हरे, नीले या किसी भी विशेष रंग का प्रयोग करते समय बैलेंस बनाए रखें।  
विज्ञापन

3 of 5
प्राइमर का इस्तेमाल करें - फोटो : instagram
प्राइमर का इस्तेमाल करें

यदि आप आईशैडो लगाने से पहले आंखों पर प्राइमर जरूर लगाएं। ये आईशैडो को लंबे समय तक टिकने और क्रीज से बचाने में मदद करता है। प्राइमर से शेड्स का रंग और ज्यादा उभरकर आता है।  

 

4 of 5
सही से करें ब्लेंड - फोटो : instagram
सही से करें ब्लेंड

आईशैडो को अच्छे से ब्लेंड करें ताकि रंगों के बीच कोई हार्श लाइन न दिखे। ब्रश का सही उपयोग करें और हल्के हाथ से ब्लेंडिंग करें। अगर आप एक से ज्यादा शेड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें सही से मिक्स करें, ताकि वो अलग नहीं दिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंखों की शेप का रखें ध्यान - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
आंखों की शेप का रखें ध्यान  

अपनी आंखों के शेप (बड़ी, छोटी, हुडेड, या डीप सेट) के अनुसार आईशैडो लगाएं। बाहरी कोनों को गहरा और अंदरूनी कोनों को हल्का रखें ताकि आंखें बड़ी और चमकदार लगें। स्मोकी लुक करते समय आंखों के बाहरी कोनों पर खास ध्यान दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें