फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eye Care Cream: घर पर आसान विधि से तैयार करें अंडर आई क्रीम, आंखों के नीचे आए काले घेरों से मिलेगी राहत

Wed, 14 May 2025 03:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप घर पर ही अंडर आई क्रीम बनाना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां हम आपको आसान विधि से अंडर आई क्रीम बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 8
घर पर आसान विधि से तैयार करें अंडर आई क्रीम - फोटो : Adobe stock
Eye Care Cream: आज-कल लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है, जिसका प्रभाव उनकी सेहत के साथ-साथ त्वचा पर भी पड़ने लगा है। लोगों की आंखों के नीचे काले घेरे होना तो आज के समय में बेहद आम बात है। इन काले घेरों को हटाने के लिए लोग महंगी-महंगी क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं, जो ज्यादा असर नहीं दिखाती। बहुत से लोगों को तो ये क्रीमें सूट भी नहीं करतीं।

ऐसे में हम आपको घर पर ही एक अंडर आई क्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि बिना पैसे खर्च किए आंखों के नीचे आने वाले काले घेरों को हटा सकें। इस क्रीम को बनाना काफी आसान है और खास बात तो ये है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा पैसे ख4च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 8
अंडर आई क्रीम बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
अंडर आई क्रीम बनाने का सामान
  • एलोवेरा जेल – 1 बड़ा चम्मच
  • बादाम का तेल – 1 छोटा चम्मच
  • नारियल तेल  – 1 छोटा चम्मच
  • विटामिन E कैप्सूल – 1
  • गुलाब जल – 4-5 बूंद

 
विज्ञापन

3 of 8
बनाने का तरीका - फोटो : Freepik.com
बनाने का तरीका

सभी चीजों को पहले एक साथ निकाल लें, उसके बाद क्रीम को बनाना शुरू करें। इसके लिए एक कटोरा लेकर उसमें एलोवेरा जेल लें।

4 of 8
बनाने का तरीका - फोटो : Adobe stock
इसके बाद उसमें नारियल तेल और बादाम तेल मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद उसमें विटामिन E कैप्सूल को तोड़कर उसका लिक्विड डाल डें।
विज्ञापन

5 of 8
बनाने का तरीका - फोटो : Adobe stock
सभी चीजों को एक साथ मिक्स करें और सबसे आखिर में चार से पांच बूंदें गुलाब जल की डालें। सभी चीजों को एक साथ तब तक मिक्स करें, जब तक कि इसका टेक्सचर क्रीमी न हो जाए।
 
विज्ञापन

6 of 8
बनाने का तरीका - फोटो : Adobe stock
टेक्सचर बदलने के बाद इसे किसी कांच के डिब्बे में बंद करके रख लें। इसे आपको फ्रिज में स्टोर करके रखना है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
लगाने का तरीका - फोटो : Adobe stock
लगाने का तरीका

अब जान लें इस क्रीम को सही से लगाने का तरीका। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले तो अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
विज्ञापन

8 of 8
लगाने का तरीका - फोटो : Adobe stock
यदि गंदे चेहरे पर क्रीम लगाएंगे तो इसका आको फायदा नहीं मिलेगा। अब चेहरा साफ करने के बाद उंगली में थोड़ी-सी क्रीम लें और आंखों के नीचे हल्के हाथों से थपथपाते हुए लगाएं। इसे आप हर दिन सोने से पहले आंखों के नीचे लगा सकते है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें