बालों में तेल लगाने के फायदे तो हर किसी से सुनते आ रहे होंगे। वास्तव में फायदे भी बहुत हैं। तेल लगाने से बालों में चमक आती है, टूटे हुए बालों की मरम्मत होती है और बाल घने होते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : getty images
लेकिन क्या आपको पता है तेल लगाने के कई सारे नुकसान भी हैं। जानिए क्या है नुकसान जिसे आज तक आप नजरअंदाज करते आएं हैं।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : getty images
बालों को मजबूत बनाने के लिए तेल लगाते हैं लेकिन बहुत ज्यादा देर तक लगा रह जाए तो नुकसान करता है।
4 of 8
- फोटो : getty images
सिर की त्वचा कुछ प्राकृतिक तेल पैदा करती है जिससे नमी बनी रहती है जो अच्छी होती है। लेकिन बहुत ज्यादा देर तक तेल लगाए रखा तो ज्यादा नमी हो जाएगी जिससे फुंसी और दाने होने का डर रहता है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : getty images
बाल धुलने से कुछ घंटे पहले तेल लगाएं या फिर रात में सोते समय बालों और सिर की मसाज करें और सुबह उठते ही धुल दें। इससे ज्यादा समय के लिए तेल लगा रहा तो नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : getty images
कई बार इस नमी की वजह से चेहरे पर मुंहासे और दाने होने लगते हैं। सिर पर तेल लगाने से कई बार चेहरे पर भी लग जाता है जिससे गंदगी जमा होती है जो मुंहासे पैदा करता है।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : getty images
बालों में तेल लगाने का समय निश्चित होना चाहिए तो इसकी मात्रा भी निश्चित हो। बहुत ज्यादा तेल चुपड़ लेने से भी नुकसान होना है।