फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 के बाद भी दिखना है जवां तो पुरुषों को छोड़ देनी चाहिए ये गलत आदतें

Fri, 03 Apr 2020 09:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
कहते हैं ज्यादातर मर्द बढ़ती उम्र में अधिक आकर्षक दिखने लगते हैं। लेकिन कई बार गलत आदतों और रूटीन की वजह से ये बात सही साबित नहीं होती और पुरुष समय से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते हैं। इसका कारण है कि 20 की उम्र में त्वचा जवां रहती है और इसे किसी तरह की देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। इस समय अक्सर लड़के केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर गलत आदतों को दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं। लेकिन बाद में यहीं लापरवाहियां उनकी त्वचा और लुक के लिए भारी पड़ जाती हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी बातें हैं जो पुरुष को 30 के बाद ध्यान में रखनी चाहिए।


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
पुराने ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल
बहुत सारे लड़के बड़े ही किफायती होते हैं। इसी किफायत के चक्कर में कई बार वो पुराने ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से स्किन के ऊपर गलत प्रभाव पड़ता है।


 
विज्ञापन

3 of 5
उम्र के अनुसार चुनें प्रोडक्ट
बाजार में बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट मिलते हैं। ऐसे में आपको अपनी उम्र और स्किन के हिसाब से ही प्रोडक्ट का चुनाव करना चाहिए। हर उम्र में अलग-अलग जरूरत होती है जिसके हिसाब से क्रीम का इस्तेमाल करना सही होगा। कभी ऑइली तो कभी ड्राई होने के साथ ही एंटी रिंकल क्रीम भी बाजार में आती है। जो पुरुषों की त्वचा के लिए कारगर होती है। 

4 of 5
टोनर का करें इस्तेमाल
त्वचा को साफ रखने के लिए टोनर का इस्तेमाल सबसे सही है। त्वचा की जरूरत के अनुसार सही टोनर का चयन आपकी त्वचा को बेदाग निखार देने में मदद करता है। साध ही त्वचा के पोर्स भी खुल जाते हैं और गंदगी हट जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Pixabay
रूटीन बदलें
30 के बाद जीवन में कुछ बदलाव बहुत जरूरी है। रात तक पार्टी करना, हमेशा बाहर का खाना सेहत के साथ त्वचा को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए जरूरत है इन्हें बदलने की। अपने रूटीन में रोजाना सही मात्रा में पोषण से भरपूर खानपान के साथ ही शारीरिक गतिविधियों को शामिल करना अच्छा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें