फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने और लंबे बाल चाहिए तो घरेलू नुस्खों में इन चीजों को करें शामिल, एक महीने में दिख जाएगा असर

Wed, 10 Jun 2020 09:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
घने बाल हर किसी की पसंद होती है। खासतौर पर लड़कियों को लंबे और घने बाल बेहद पसंद होते हैं। लेकिन बालों की अनदेखी और गलत तरीके से की गई देखभाल की वजह से बाल झड़ते हैं या कमजोर और बेजान नजर आते हैं। अगर लंबे और मजबूत बाल चाहिए जो इनकी देखभाल में कुछ बातों को शामिल करिए। फिर देखिए कैसे आपके बाल भी लंबे और घने हो जाएंगे।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
बालों की ट्रिमिंग
अगर आप चाहती हैं कि बाल जल्दी से लंबे हो जाएं तो उन्हें ट्रिम करना ना भूले। दस से पंद्रह दिनों के बाद बालों को कुछ सेंटीमीटर तक काटना बालों के निचले सिरे में नई जान भर देता है। 


 
विज्ञापन

3 of 6
प्याज का तेल
बालों को घना और मजबूत बनाना है जिससे कि वो टूटे नहीं तो प्याज का रस या तेल रूटीन में शामिल करें। इसे आप रोजाना नहाने के पहले या बाद में बालों में लगा सकती हैं।

 

4 of 6
- फोटो : Pixabay
सही खानपान 
केवल बालों में सही चीजें लगाने से ही बाल घने नहीं होंगे। मजबूत बालों के लिए सही खानपान जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन बी 6 और विटामिन ई जैसे तत्वों को जरूर शामिल करें।

 
विज्ञापन

5 of 6
मसाज है जरूरी
बालों को सही ग्रोथ चाहिए तो तेल की मसाज बालों को जरूर दें। जिससे की बालों में पोषण पहुंच सकें। इसके लिए आप चाहे तो जोजोबा ऑयल या कोई और तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सही मात्रा में शैंपू
बालों में शैंपू करना अच्छी आदत है लेकिन ये सीमित मात्रा में ही होनी चाहिए। बहुत ज्यादा शैंपू करने से बालों की नमी और पोषण खोने लगता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें