लगातार लंबे समय तक अगर बालों की देखभाल ना की जाए तो वो रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। साथ ही उनकी जड़े भी कमजोर हो जाती हैं। जिसकी वजह से वो टूटने लगते हैं। वैसे भी मानसून की चिपचिपी गर्मी में त्वचा की तरह ही बालों पर भी पसीने का असर होता है और बाल कमजोर होकर टूटने और झड़ने लगते हैं। लेकिन अगर आप बालों की थोड़ी सी ज्यादा देखभाल करें तो ये समस्या छूमंतर हो जाएगी। इसके लिए आपको महंगे पार्लर में पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। बस घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं हेयर पैक और करें हेयर स्पा। फिर देखिएगा कैसे बालों में शाइन के साथ मजबूती आ जाएगी और बाल सिल्की हो जाएंगे।