फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2025: ईद पर चाहिए दमकती त्वचा तो फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन, चांद सा मिलेगा निखार

Mon, 17 Mar 2025 09:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप चाहते हैं कि ईद के दिन आपकी त्वचा चांद की चमके तो हमारा बताया स्किन केयर रूटीन फॉलो करना आज से ही शुरू कर दें। 
विज्ञापन
1 of 6
ईद पर चाहिए दमकती त्वचा तो फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन - फोटो : instagram
Eid 2025: रमजान के महीने के बाद ईद उल फितर का त्योहार मनाया है, जो खुशियों, उमंग और नए कपड़ों के साथ खूबसूरती का त्योहार भी होता है। इस दिन लोग नए नए कपड़े पहनते हैं और एक दूसरे के घर जाते हैं। इस खास मौके पर हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा दमकती और निखरी हुई दिखे।

अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग दिखे, तो आपको अपनी स्किन केयर रूटीन पर ध्यान देना होगा। सही देखभाल से आप न सिर्फ अपनी त्वचा को बेहतर बना सकती हैं, बल्कि उसे लंबे समय तक स्वस्थ भी रख सकते हैं। यहां हम आपको एक आसान और असरदार स्किन केयर रूटीन बता रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप इस ईद पर चमकती-दमकती त्वचा पा सकती हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 6
क्लींजिंग है जरूरी - फोटो : Adobe stock
क्लींजिंग है जरूरी

दिन में दो बार चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना जरूरी होता है। इसके लिए रोज सुबह और रात को सोने से पहले माइल्ड फेस वॉश या क्लींजर का उपयोग करें। इससे सही इस्तेमाल से चेहरे से धूल, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाती है और स्किन फ्रेश महसूस करती है। अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो आप दूध और गुलाब जल से भी क्लीनिंग कर सकते हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
एक्सफोलिएट अवश्य करें - फोटो : Adobe stock
एक्सफोलिएट अवश्य करें

त्वचा को एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है, लेकिन ध्यान रखें कि यदि आप ज्यादा त्वचा एक्सफोलिएट करेंगे तो इससे भी आपको परेशानी हो सकती है। डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए हफ्ते में 2-3 बार एक्सफोलिएशन करना बेहद जरूरी है। हल्के स्क्रब का उपयोग करने से त्वचा की ऊपरी परत साफ होती है और अंदर से नेचुरल ग्लो बाहर आता है। इसके लिए आप बाजार से स्क्रब खरीद सकते हैं या घर पर ही शहद और ओट्स से बना स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं।  

4 of 6
टोनर इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
टोनर इस्तेमाल करें

जब भी त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं तो उसके बाद टोनर का इस्तेमाल करना भी जरूरी है, क्योंकि इससे स्किन के पोर्स टाइट होते हैं और स्किन फ्रेश बनी रहती है। गुलाब जल सबसे अच्छा नेचुरल टोनर है, जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाए रखता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप नींबू और खीरे के रस का टोनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल न भूलें - फोटो : Adobe stock
 मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल न भूलें

त्वचा को हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए रोज़ाना अच्छे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। खासतौर पर अगर आपकी स्किन ड्राई है तो एलोवेरा जेल या हयालूरोनिक एसिड युक्त मॉइश्चराइजर चुनें। ऑयली स्किन के लिए हल्का, नॉन-ग्रीसी मॉइश्चराइजर बेहतर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनस्क्रीन लगाना न भूलें - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन लगाना न भूलें

मार्च का महीना चल रहा है, लेकिन तेज धूप ने अभी से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। ऐसे में सूरज की हानिकारक किरणें स्किन डैमेज कर सकती हैं और टैनिंग का कारण बन सकती हैं। इसलिए SPF 40 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाना न भूलें।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें