Tips To Get Rid Of Blackness Of Neck: अगर आप भी गर्दन के कालेपन से परेशान हैं, तो यहां एक ऐसा नुस्खा आपको दिया जा रहा है, जो आपकी गर्दन को एकदम चमका देगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Tips To Get Rid Of Blackness Of Neck: गर्दन का काला पड़ना आजकल एक आम समस्या बन चुकी है। चाहे धूप में ज्यादा समय बिताना हो, पसीना जम जाना हो या फिर स्किन की सही सफाई न करना......इन सबके कारण गर्दन का रंग चेहरे की तुलना में ज्यादा डार्क दिखता है।
कई बार लोग चेहरे की देखभाल तो कर लेते हैं, लेकिन गर्दन की सफाई और मॉइस्चराइजिंग पर ध्यान नहीं दे पाते, जिससे ये समस्या लगातार बढ़ती जाती है। हालांकि बाजार में कई तरह की क्रीम उपलब्ध हैं, लेकिन हर किसी पर वे असरदार साबित नहीं होतीं।
ऐसे में प्राकृतिक घरेलू नुस्खे सबसे फायदेमंद होते हैं, क्योंकि ये सुरक्षित भी हैं और लंबे समय तक असर भी दिखाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा आसान और असरदार घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जो आपकी गर्दन के कालेपन को कम करके उसे प्राकृतिक रूप से चमकदार बना देगा। बस नियमित इस्तेमाल से आप कुछ ही दिनों में फर्क महसूस कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
नुस्खे के लिए जरूरी होंगी ये चीजें
- फोटो : Freeepik.com
नुस्खे के लिए जरूरी होंगी ये चीजें
इस नुस्खे के लिए आपको दो चीजों की जरूरत होगी। इसके लिए नींबू और बेकिंग सोडा पेस्ट सबसे अहम है।
विज्ञापन
3 of 5
कैसे करता है काम
- फोटो : Adobe stock
कैसे करता है काम
नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं और बेकिंग सोडा एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर का काम करता है। दोनों को मिलाकर बनाया गया पेस्ट गर्दन की जमी हुई गंदगी और डेड स्किन को हटाता है, जिससे त्वचा साफ और खूबसूरत दिखने लगती है।
4 of 5
ऐसे करें इस्तेमाल
- फोटो : Freepik
ऐसे करें इस्तेमाल
अब नुस्खे को ट्राई करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें आधा नींबू निचोड़कर पेस्ट तैयार करें।
इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर 5–7 मिनट हल्का मसाज करें। अब 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इसे इस्तेमाल करें। इससे गर्दन की स्किन चमकदार, साफ और स्मूद दिखने लगती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।