चेहरे की देखभाल के लिए कई महिलाएं पार्लर पर निर्भर रहती हैं। जहां महंगे और केमिकल वाले प्रो़डक्ट स्किन पर लगाए जाते हैं। जिससे कि त्वचा ग्लो करें। लेकिन त्वचा की देखभाल के लिए पार्लर जाने का समय चाहिए। जो कि हर गृहिणी और कामकाजी महिलाओं के लिए संभव नहीं होता है। ऐसे में वो अपनी त्वचा के साथ लापरवाही करती हैं। अगर आप चाहती हैं कि त्वचा फेशियल जैसी ग्लो करें। तो अंडे के फेसपैक को लगाकर देखें। ये त्वचा की लगभग हर समस्याओं को दूर करने का काम करता है। बस इसे अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर लगाने की जरूरत है। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें अंडे का फेसपैक, जिससे त्वचा में आ जाए नेचुरल ग्लो।