अपनी स्किन को पैंपर करके रखना हर किसी के लिए जरूरी होता है। इसके लिए लोग न जाने कितने महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन इससे ज्यादा जरूरी होता है हर दिन इसकी देखभाल करना। कई लोग स्किन के प्रति बेहद लापरवाही बरतते हैं और सोचते हैं महीने में एक बार फेशियल या कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने से सब ठीक हो जाएगा, जो बिल्कुल गलत है। स्किन की देख-रेख के लिए सबसे पहले हमें रोजाना एक अच्छे टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। हर स्किन पर अलग टोनर सूट करता है। आज हम आपको बताएंगे ड्राई स्किन के लिए घर पर टोनर को तैयार करने का तरीका...