मैनीक्योर या पेडिक्योर घर पर करते समय कई ऐसी जरूरी बाते होती हैं जिनपर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता या फिर लोगों को उसे करने का सही तरीका नहीं मालूम होता है। लेकिन अगर इन जरूरी बातों पर ध्यान दिया जाए तो घर पर भी पार्लर जैसा मैनीक्योर आसानी से किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
manicure
- नाखूनों को फाइल करने के बाद इनकी लंबाई बराबार है या नहीं, यह जरूर देखें।
- अगर आपके नाखून पीले पड़ गए हैं तो नींबू का रस या लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंद लगाकर साफ करें। चाहें तो टूथपेस्ट से भी नाखून साफ कर सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
manicure
-नेल पॉलिश की बॉटल को शेक करने के बजाय दोनों हथेलियों के बीच में रखकर रोल करें। इससे नेल पेंट मिक्स हो जाएगा।
- नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाने से पहले उन्हें क्लींजर या नेल पॉलिश रिमूवर से साफ करें। जिससे उनपर किसी भी प्रकार का ऑयल या क्रीम न लगा रह जाए। इसके साथ ही नेल पॉलिश अच्छे से चढ़े।
4 of 5
manicure
-नेल पॉलिश लगाते वक्त अंगूठे और मध्यमा उंगली से ब्रश पकड़ें और बाकी उंगलियों से कैप का टॉप पकड़ें। कोशिश करें की नेल पेंट पतली लेयर में लगाएं और एक कोट सूखने के कुछ समय बाद ही दूसरा कोट लगाना शुरू करें।
-नेल पॉलिश लगाने के बाद नाखून के आस-पास ऑरेंज वुड स्टिक या ईयर बड पर नेल पॉलिश रिमूवर लगाकर साफ कर लें।