चेहरे पर डलनेस ने अगर आपकी भी नींद उड़ा रखी है तो ग्रीन टी का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। यहां बात ग्रीन टी पीने की नहीं बल्कि चेहरे पर लगाने की हो रही है। ग्रीन टी आपको दूध जैसी गोरी रंगत के साथ गजब का निखार भी दे सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
green tea
ग्रीन टी में मौजूद लेक्टिक एसिड चेहरे के सभी मुंहासों को दूर करने में मदद करता है।
विज्ञापन
3 of 5
green tea
विधि-
ग्रीन टी से सबसे पहले आप अपनी त्वचा को रगड़कर साफ कर लें। इसके लिए आपको ग्रीन टी में गुलाबजल मिलाना होगा। थोड़ी देर में ग्रीन अपना रंग छोड़ना शुरू कर देगी। इसके बाद अपने पूरे चेहरे पर कॉटन की मदद से इस पेस्ट को लगाएं। हफ्ते में दो-तीन बार इसका इस्तेमाल करने से आपको खुद ही अपने चेहरे पर फर्क महसूस होने लगेगा।
4 of 5
sad
एजिंग को करे दूर
चेहरे पर जल्द ही झुर्रियां न आएं इसके लिए आप ठंडी ग्रीन टी में कुछ बूंद नींबू का रस मिलाकर रात को सोने से पहले चेहरे पर लगा लें। सुबह उठते ही चेहरे को ठंडे साफ पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिन करने पर आप देखेंगे कि आपके चेहरे से सभी बारीक लकीरें कहीं गायब हो गई हैं।
मुंहासों की दुश्मन
मुंहासों के उपचार के लिए ग्रीन टी को पानी में उबाल कर ठंड़ा कर लें। इसके बाद इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 लगाकर छोड़ दें। इस पेस्ट में मौजूद लेक्टिक एसिड चेहरे से सभी मुंहासों को दूर करता है।